{"_id":"6556694eb21c4801ff03c1e7","slug":"fair-ground-will-be-built-in-mathura-on-the-lines-of-aligarh-mathura-news-c-369-1-mt11001-3798-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: अलीगढ़ की तर्ज पर मथुरा में बनेगा मेला मैदान \n\n-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: अलीगढ़ की तर्ज पर मथुरा में बनेगा मेला मैदान -
विज्ञापन
मथुरा। अलीगढ़ के नुमाइश स्थल की तर्ज पर मथुरा में मेला मैदान बनाने के लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद जमीन की तलाश कर रहा है। भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला स्थलियों में परंपरागत धार्मिक आयोजनों के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बढ़ती शृंख्ला को देखते हुए इसे प्रस्तावित किया है। फिलहाल इसके लिए परिषद की नजर मथुरा-वृंदावन नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत खाली जमीनों पर है।
धौली प्याऊ रेलवे मैदान पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा जिला प्रशासन के साथ ब्रज रज उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस 14 दिवसीय आयोजन में देश के ख्याति प्राप्त कलाकार प्रस्तुति देने आ रहे हैं। संत मीराबाई के जन्मोत्सव का शुभारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी यहां आने की संभावना है। ब्रज रज उत्सव सहित अन्य आयोजनों के लिए अब उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद नया मेला मैदान तलाश रहा है।
इसके लिए मथुरा-वृंदावन नगर निगम क्षेत्र में जमीन की तलाश की जा रही है। प्राथमिकता मथुरा क्षेत्र की जमीन को दी गई है। सतोहा के आसपास परिषद को जमीन का प्रस्ताव भी मिला है, लेकिन तीर्थ विकास परिषद की योजना पुराने शहरी क्षेत्र के आसपास ही नया मेला मैदान विकसित करने की है। ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप ने बताया कि मथुरा में मेला स्थल नहीं है। इस जरूरत को पूरा करने के लिए अलीगढ़ के नुमाइश स्थल की तर्ज पर मेला मैदान तैयार करने के लिए जमीन की तलाश की जा रही है।