Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Failure to increase speed despite warnings will result in fines.

Mathura News: चेतावनी के बाद भी नहीं बढ़ाई गति, लगेगा जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Failure to increase speed despite warnings will result in fines.
गोविंद नगर में निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करते नगर आयुक्त।
मथुरा। नगर आयुक्त जग प्रवेश ने सीएम ग्रिड योजना के तहत गोविंद नगर में निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता परखी। उन्होंने काम की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की और कार्यदायी संस्था पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निगरानी करने वाले लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों को भी हटा दिया है। इससे पहले कई बार अधिकारियों व महापौर ने कार्यदायी संस्था को चेतावनी दी, इसके बावजूद कार्य की गति नहीं बढ़ाई गई।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के तहत गोविंद नगर क्षेत्र में 01.7 किमी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसका टेंडर 18.16 करोड़ रुपये में नेशनल हाईवे कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है। कार्यदायी संस्था ने नवंबर 2024 कार्य शुरू हुआ लेकिन शुरुआत से ही निर्माण कार्य धीमी गति से शुरू किया। इस पर अधिकारियों व महापौर ने पूर्व में कई बार कार्यदायी संस्था को चेतावनी दी। इसके बावजूद कार्य ने रफ्तार नहीं पकड़ी। यहां तक कि नगर आयुक्त जग प्रवेश ने भी जन्माष्टमी से पहले निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था को काली सूची में डालने की चेतावनी दी। फिर भी संस्था ने कार्य की गति नहीं बढ़ाई।
विज्ञापन

शनिवार को नगर आयुक्त जग प्रवेश ने निर्माणाधीन मार्ग का निरीक्षण किया तो उसी गति से कार्य होता हुआ मिला। नगर आयुक्त ने कार्य में तेजी लाने के लिए चेतावनी दी। निर्धारित समय फरवरी 2026 तक कार्य संपन्न करने के निर्देश दिए। सड़क निर्माण से संबंधित नाला, सीवरेज एवं विद्युत केबलों को दुरुस्त करने, डिवाइडरों पर हरियाली (ग्रीनरी), पैदलपथ और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा है। इस दौरान मुख्य अभियंता संजय सिंह, अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम और कार्यदायी संस्था के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed