{"_id":"61cb57ac520b4e62200504c6","slug":"factory-operator-beaten-up-for-not-paying-extortion-mathura-news-mtr5108891106","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी न देने पर फैक्टरी संचालक से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगदारी न देने पर फैक्टरी संचालक से मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां। नवीपुुुर औद्योगिक क्षेत्र में रंगदारी देने से इंकार किए जाने के बाद फैक्टरी संचालक उसके भाई व पिता को मारपीट कर घायल कर दिया। वहां खड़ी कार में आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने दो नामजदों समेत 10-15 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नवीपुर औद्योगिक क्षेत्र में गुरुग्राम निवासी अंकुर कुमार की यूनिवर्सल केमीकल नाम से एक फैक्टरी संचालित है। आरोप है कि मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे इकाई संचालक अंकुर कुमार, अपने पिता सुरेंद्र सिंह, भाई विकास कुमार के साथ जैसे ही फैक्टरी में पहुंचे, इसी दौरान गांव नवीपुर निवासी राहुल एवं ऋषिराज अपने 10-15 अज्ञात साथियों के साथ फैक्टरी में जबरन घुस गए। गेट पर बैठे चौकीदार ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उसके साथ मारपीट कर दी।
इसकी सूचना पुलिस को दी तो कोटवन चौकी से पुलिस मौके पर पहुंच गई। विकास कुमार का कहना है कि अगर पुलिस मौके पर नही पहुंचती तो आरोपी उनकी कार में आग लगा देते और जान से मार देते। आरोप है कि दोनों भाई पिछले काफी समय से परेशान कर रहे हैं। रंगदारी वसूलने की फिराक में लगे रहते है। फैक्टरी के संचालन में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस को देख सभी लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने दोनों नामजद सहित 10-15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं, उद्यमियों को परेशान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।