{"_id":"5f05c5708ebc3e63e55642da","slug":"facebook-id-haik-cyber-crime-mony-dimand-mathura-mathura-news-agr4495457142","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की आईडी हैक, रालोद शहर अध्यक्ष से मांगे 15 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की आईडी हैक, रालोद शहर अध्यक्ष से मांगे 15 हजार
विज्ञापन
मथुरा। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष और रालोद नेता अनूप चौधरी की फेसबुक आईडी को हैक कर लिया गया। उसके बाद जालसाज ने पूर्व अध्यक्ष की आईडी से रालोद के शहर अध्यक्ष गौरव चतुर्वेदी से 15 हजार मांगे। शहर अध्यक्ष को शक हुआ तो पूर्व अध्यक्ष को फोन किया। यह साफ होने पर बुधवार को पूर्व अध्यक्ष ने साइबर सेल में तहरीर दी है। मामला एक दिन पुराना है।
मंगलवार की रात 10 बजे पूर्व अध्यक्ष की फेसबुक से शहर अध्यक्ष गौरव चतुर्वेदी की फेसबुक पर मैसेज आया। इसमें लिखा गया कि 15 हजार रुपये की जरूरत आन पड़ी है। हालांकि आजतक पूर्व अध्यक्ष ने पैसे नहीं मांगे। शहर अध्यक्ष का माथा ठनक गया। कुछ देर बाद ही शहर अध्यक्ष ने पूर्व अध्यक्ष को फोन मिलाकर पूछा तो जवाब मिला कि मुझे कोई पैसे की जरूरत नहीं है।
शहर अध्यक्ष का शक सच में बदल गया। इसकी पूरी जानकारी शहर अध्यक्ष ने एसपी सिटी उदयशंकर सिंह को दी। एसपी सिटी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। बुधवार की सुबह पूर्व अध्यक्ष आईडी हैक होने की तहरीर लेकर साइबर सेल पहुंचे। पुलिस जांच कर रही है।