फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Face covered in blood marks of brutality on body girl brutally murdered in Mathura

UP: खून से सना चेहरा, शरीर पर बर्बरता के निशान...मथुरा में बेरहमी से युवती का कत्ल, गेहूं के खेत में मिली लाश

Mon, 23 Dec 2024 01:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Dec 2024 01:27 PM IST
सार

मथुरा में दलित युवती की हत्या कर दी गई। खून से सनी लाश खेत में पड़ी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। कत्ल क्यों और किसने किया इस बात की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। 
 

विज्ञापन
Face covered in blood marks of brutality on body girl brutally murdered in Mathura
मौके पर पहुंचे मथुरा एसएसपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के थाना गोवर्धन क्षेत्र के महरौली गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में दलित युवती का रक्त रंजित शव मिला। युवती के चेहरे पर चोट के निशान मिले, वहीं गले में कपड़ा पड़ा मिला। लाश के पास ही शराब की बोतल में मिली। 
विज्ञापन




बताया गया है कि रविवार को सुबह कल्लो निवासी महरौली मजदूरी के लिए घर से निकली। परंतु शाम तक वापस नहीं लौटी। युवती के गायब होने की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन युवती की तलाश करने लगे, लेकिन जब युवती नहीं मिली तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। वहीं युवती की तलाश में जुटे परिजन और पुलिस को सूचना मिली कि एक शव गेहूं के खेत में पड़ा है। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे तो शव की शिनाख्त कल्लो के रूप में हुई। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय सहित पुलिस के आलाधिकारी भी पहुंच गए। युवती के चेहरे पर चोट के निशान हैं। इसके साथ ही शव के पास शराब की बोतल भी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि युवती का शव बरामद हुआ है। प्रथमदृष्टया हत्या की आशंका है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed