फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   extra visiting time in bankebihari temple on sharad purnima

शरद पूर्णिमा पर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन का समय बढ़ाया

Thu, 06 Oct 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला वृंदावन
अमर उजाला वृंदावन Updated Thu, 06 Oct 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
extra visiting time in bankebihari temple on sharad purnima
समय से पूर्व बंद हुए बांकेबिहारी मंदिर के पट - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
इस बार शरद पूर्णिमा (15 अक्तूबर ) पर भक्त ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के एक घंटा अतिरिक्त समय तक दर्शन कर सकेंगे। यह दर्शन सुबह और शाम दोनों समय सुलभ होंगे। 
विज्ञापन


सिविल जज जूनियर डिवीजन की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रबंधन ने दर्शन का समय बढ़ाने का फैसला लिया है। बता दें कि शरद पूर्णिमा पर ठाकुर बांकेबिहारी महाराज वर्ष में एक बार शाम को मोरमुकट, कटि काछनी और वंशी धारण करते हैं।
विज्ञापन


इसी दिन ठाकुरजी श्वेत वस्त्र भी पहनते हैं। ठाकुरजी के इस मोहक स्वरूप के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लग जाती है। इसे देखते हुए मंदिर प्रशासन ने सुबह राजभोग आरती के दौरान एक घंटा समय बढ़ाते हुए 12 बजे के स्थान पर 12:55 बजे आरती का समय निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को शयनभोग आरती 9:30 बजे के स्थान पर 10:25 बजे कराने का निर्णय लिया है। यह जानकारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed