फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Expert professor of GLA will do research on Yamuna pollution

जीएलए के विशेषज्ञ प्रोफेसर करेंगे यमुना प्रदूषण पर शोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Expert professor of GLA will do research on Yamuna pollution
मथुरा। परमाणु ऊर्जा विभाग की बोर्ड ऑफ रिसर्च इन न्यूक्लियर साइंसेस (बीआरएनएस) द्वारा जीएलए विश्वविद्यालय मथुरा के सिविल इंजीनियरिंग विभाग को 32 लाख का शोध अनुदान प्राप्त हुआ है। इस शोध के अंतर्गत जीएलए के अनुसंधानकर्ता यमुना जल प्रदूषण और उसके ग्राउंड वाटर (भूमिगत जल स्रोतों) पर पड़ने वाले प्रभावों का नए तरीके से अध्ययन करेंगे।
विज्ञापन

इस रिसर्च में बीएआरसी द्वारा विकसित आइसोटोप हाइड्रोलॉजी (विशेषज्ञ अर्चना देवधर व आरजू अंसारी) तकनीकी का प्रयोग किया जाएगा। जल ही जीवन है और जल शक्ति मानव सभ्यता का अभिन्न अंग है। यमुना के बहते जल में स्थित प्रदूषित तत्व किस हद तक भूमिगत जल स्रोतों तक पहुंच कर उसे प्रदूषित कर पाएंगे और इस जानकारी के बाद भूमिगत जल स्रोतों के निर्मलीकरण के लिए कारगर युक्तियों को भी खोज निकालेंगे। इस शोध प्रस्ताव को सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा व्यवहारिक रूप से बहुत उपयोगी माना गया है।
विज्ञापन

इस प्रोजेक्ट पर जीएलए के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. एससी त्रिपाठी, डॉ. कुंवर राघवेंद्र सिंह एवं डॉ. स्मिता तुंग कार्य करेंगे। डीन रिसर्च प्रो. कमल शर्मा और डीन रिसोर्स जनरेशन एंड प्लानिंग डॉ. दिवाकर भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रोजेक्ट तहत जीएलए प्रोफेसर यमुना नदी के आसपास की स्थिति से मुखातिब होंगे और उनके नलकूपों से सैंपल बतौर कुछ पानी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ यमुना से भी कुछ पानी बतौर सैंपल के लिए लेंगे। ऐसे ही करीब 500 से अधिक सैंपल एकत्रित किए जाएंगे, जोकि विश्वविद्यालय की लैब एवं दिल्ली की लैबों में भी जांच के लिए भेजा जाएंगे।
प्रति कुलपति प्रो. अनूप कुमार गुप्ता ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि विश्वविद्यालय के प्रोफेसर कई सरकारी प्रोजेक्टों पर कार्य कर रहे हैं और कर चुके हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर रिसर्च डॉ. कुंवर राघवेंद्र, आईआईटी गुवाहाटी से एमटेक और पीएचडी किए हुए हैं।

विश्वविद्यालय के सीईओ एवं एनएचआरडीएन मथुरा चैप्टर के प्रेसीडेंट नीरज अग्रवाल और सीएफओ विवेक अग्रवाल की अध्यक्षता में जीएलए उच्च शिक्षा और आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान की दिशा में नित नई ऊंचाइयों पर अपनी कीर्ति स्थापित कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed