फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Excavation of the site on the road for bridge construction completed

Mathura News: पुल निर्माण के लिए सड़क पर एक साइट की खुदाई पूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Excavation of the site on the road for bridge construction completed
नए बस स्टैंड अंडर पास पर सड़क निमार्ण कार्य के लिए बंद किया गया रास्ता। 
मथुरा। नए बस स्टैंड के निकट अंडरपास पर चल रहे रेलवे पुल निर्माण के लिए एक साइट रोड पर खुदाई का कार्य पूरा हो गया है। रोड की एक साइट पर तय मानक अनुसार खुदाई कराई गई, जिससे बड़े वाहन आसानी से रेलवे पुल के नीचे से निकल सकें। हालांकि, इस कार्य से आम जनता और यात्रियों को मुसीबत का सामना करना पड़ा रहा है।
विज्ञापन

अंडरपास पर नई रेलवे लाइन के लिए पुल निर्माण का कार्य बृहस्पतिवार से युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है। कार्य के चलते इस मार्ग पर दोपहिया वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। विकल्प के रूप में रोडवेज बसों का संचालन अब अस्थायी तौर पर मालगोदाम रोड से किया जा रहा है। अचानक हुए इस बदलाव और रूट डायवर्जन की पुख्ता जानकारी न होने के कारण रोजाना सैकड़ों यात्री नए बस स्टैंड पर अपनी मंजिलों के लिए भटकने को मजबूर हैं। नए बस स्टैंड पर पहुंचने वाले यात्रियों, विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को समस्या उठानी पड़ रही है। बस स्टैंड बसें नहीं मिलने पर वह चिलचिलाती धूप और गर्मी में अपना भारी-भरकम सामान लेकर मालगोदाम रोड तक पैदल जाना पड़ रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों ने पुल का निर्माण तय समय सीमा के भीतर पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed