{"_id":"683f516da7fcf0481c0a396f","slug":"ex-serviceman-going-to-attend-his-sisters-father-in-laws-funeral-dies-in-an-accident-mathura-news-c-369-1-mt11002-130540-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बहन के ससुर के अंतिम संस्कार में जा रहे पूर्व सैनिक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बहन के ससुर के अंतिम संस्कार में जा रहे पूर्व सैनिक की हादसे में मौत
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र में सोमवार रात को कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार पूर्व सैनिक की मौत हो गई। पूर्व सैनिक भरतपुर से रैपुरा जाट अपनी बहन के ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आ रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
आगरा के थाना कागारौल क्षेत्र स्थित गांव बैमन निवासी अभय सिंह ने बताया कि उनके भाई पृथ्वी सिंह (65) सोमवार को रैपुरा जाट में रहने वाली अपनी बहन के यहां जा रहे थे। सोमवार को उनकी बहन के ससुर की मौत हो गई थी। वह बहन के ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भरतपुर से बाइक से निकले थे। हाईवे थाना क्षेत्र के भरतपुर रोड स्थित नरहोली गांव के समीप उन्हें कैंटर ने चपेट में ले लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अभय सिंह ने बताया कि उनके भाई का छोटा बेटा भूपेंद्र गांव में रहता है, जबकि बड़ा बेटा गजेंद्र सिंह भरतपुर में रहता है। इसलिए वह आगरा और भरतपुर में रहने वाले अपने दोनों बेटों के यहां आते-जाते रहते हैं। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। यदि उसने हेलमेट पहन रखा होता तो शायद जान बच जाती। अभी परिजन ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।