{"_id":"61d4436d9ad71d3ff66a3bd7","slug":"everyone-should-have-the-right-to-equal-education-radhey-shyam-mathura-news-mtr511212645","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी को मिले समान शिक्षा का अधिकार : राधेश्याम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी को मिले समान शिक्षा का अधिकार : राधेश्याम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां। शिक्षा के निजीकरण से देश में बढ़ती विषमता पर चिंतित समान शिक्षा अधिकार की मांग को लेकर वाराणसी से दिल्ली तक की पैदल यात्रा के मंगलवार को कोसी पहुंचने पर स्वागत किया गया। यात्रा संयोजक राधेश्याम ने कहा कि देश में सभी को एक जैसी शिक्षा का अवसर मिलना चाहिए। चाहे वह राष्ट्रपति की संतान हो या फिर डीएम, किसान, मजदूर की।
उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता बढ़ाने से ही यह संभव हो सकेगा और अगर सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, जन प्रतिनिधियों व न्यायाधीशों के बच्चे सरकारी विद्यालय में पढ़ने जाएंगे तो सरकारी विद्यालयों की गुणवत्ता में रातों-रात सुधार होगा, जिसका फायदा गरीब जनता को भी मिलेगा और उसका बच्चा भी अच्छी शिक्षा पाएगा। उन्होंने कहा कि 6-14 वर्ष के सभी बच्चों को समान शिक्षा मिलनी चाहिए।
कक्षा 1-8 के सभी बच्चों को एक जैसी समान शिक्षा मुफ्त और मातृ भाषा में मिलनी चाहिए। युवा सामाजिक कार्यकर्ता रामनरेश निषाद ने कहा कि सभी सरकारी स्कूलों में उच्च स्तर के संसाधन उपलब्ध कराये जाने चाहिए। इस मौके पर विनोद मानव, साहब यादव, कृष्णा यादव, विनय तिवारी, बिट्टू सिंह व अखिलेश श्रीवास्तव आदि थे।