फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Everyone did yoga to stay healthy

Mathura News: निरोग रहने के लिए सबने किया योग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Everyone did yoga to stay healthy
मथुरा। शहर में शुक्रवार को जगह-जगह 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी एवं आमजनों ने योग कर स्वस्थ मथुरा का संदेश दिया। योग प्रशिक्षकों ने योगाभ्यास कराने के साथ ही योग के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन


जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग द्वारा गणेशरा स्टेडियम में योग दिवस मनाया गया। योगाभ्यास शन्नो शुक्ला ने कराया। इसमें सांसद हेमामालिनी, प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य, विधायक पूरन प्रकाश, डीएम शैलेंद्र सिंह, डॉ. गोपाल सिंह, डॉ. अविनाश तिवारी, अखिलेश विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। नगर निगम द्वारा बंगाली घाट पर एवं यमुना में नाव में योग दिवस मनाया। इसमें अपर नगर आयुक्त अनिल शर्मा, स्थानीय पार्षद एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


भगत सिंह पार्क में भी योग दिवस मनाया गया। आरके एज्यूकेशनल ग्रुप के शैक्षिक संस्थानों के डी मेडिकल कॉलेज, केडी डेंटल कॉलेज, जीएल बजाज ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस, कान्ती देवी नर्सिंग कॉलेज, राजीव एकेडमी, राजीव एकेडमी फॉर फार्मेसी एवं राजीव इंटरनेशनल स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल, प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल ने शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। योगाचार्य देशराज आर्य ने योगाभ्यास कराया। जेसीआई द्वारा कृष्णा नगर स्थित श्रीराधा नगर पार्क में योग शिविर लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर में अध्यक्ष राधा रमन, राहुल गोयल, संदीप अग्रवाल, मृदुल अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, विकास अग्रवाल आदि मौजूद रहे। अमरनाथ शिक्षण संस्थान में अमरनाथ विद्या आश्रम, अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज, ग्रोइंग सोल्ड किड्स गुरुकुल, एवीए स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने योग किया। प्रधानाचार्य डॉ. अनिल वाजपेई, महेंद्र सिंह राजपूत, केके दीक्षित, असलम खान, डॉ. मनोरमा कौशिक, कनिका अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

ब्रज यातायात व पर्यावरण जनजागरूकता समिति ने रीजेंसी गार्डन में योग शिविर का आयोजन किया। इसमें श्वेता शर्मा, पारुल शर्मा, विनोद दीक्षित, वंदना सक्सेना, पुलका रावत, शिवानी चौधरी संतोष गर्ग आदि उपस्थित रहे। संस्कार भारती द्वारा कल्याणम करोति संस्था के प्रांगण में योग शिविर मनाया। चारू सिंघल, शिव कुमार गुप्ता, सुरेंद्र सक्सेना, अमृत खंडेलवाल, राज खंडेलवाल, नीलम सक्सेना, रेखा माहेश्वरी, महामंत्री भारत भूषण सिंघल आदि मौजूद रहे। भारत स्काउट और गाइड संस्था मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम गणेशरा में योग दिवस मनाया। सांसद हेमामालिनी, कमिश्नर रितु माहेश्वरी, डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, जिला मुख्यायुक्त डॉ. कमल कौशिक, निखिल अग्रवाल, योगराज सिंह, राजीव सोनी, संजय सिंह, दयाशंकर शर्मा आदि मौजूद रहे।

धर्मयात्रा महासंघ महानगर द्वारा सरस्वती कुंड राधा आर्किड में योगाभ्यास किया गया। योग गुरु बंटू अग्रवाल, अध्यक्ष पवन गोयल, त्रिलोकी नाथ, राजेश अग्रवाल, भूपेंद्र चौधरी, आनंद अग्रवाल, दिनेश भरतिया, बंटू अग्रवाल मौजूद थे। संत निरंकारी मिशन द्वारा पार्कों में स्थानीय योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में योग शिविर आयोजित किए गए। शिविर में स्थानीय निरंकारी प्रतिनिधि किशोर स्वर्ण, माता सुदीक्षा, एच के अरोड़ा, अशोक दयालु, योगेश कुमार आदि उपस्थित रहे। सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा वृंदावन स्थित पवन हंस हेलिपैड पर योग दिवस मनाया गया।


नगर संरक्षक सत्यभान शर्मा, रामेश्वर दयाल शर्मा, देव शर्मा, तरुण शर्मा, सतीश चंद्र शर्मा, ऋषभ सारस्वत आदि मौजूद रहे। महर्षि वशिष्ठ योग संस्थान में योग दिवस मनाया गया। इसमें यदुवीर सिंह भास्कर, रामकिशोर, बच्चू सिंह, राजू, गोपेश, संतोष लवानिया, गिरिराज प्रसाद आदि मौजूद रहे। आरसीए बालिका पीजी कॉलेज में योग दिवस मनाया गया। इसमें महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति जौहरी, डॉ. मंजू दलाल, डॉ. पूजा राय, सुषमा अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed