फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Every third person deprived of Gangajal

Mathura News: हर तीसरा व्यक्ति गंगाजल से वंचित

Thu, 30 Mar 2023 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Thu, 30 Mar 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Every third person deprived of Gangajal
मथुरा। करीब आठ लाख की आबादी वाले मथुरा-वृंदावन नगर निगम क्षेत्र में सिर्फ 25 से 30 प्रतिशत आबादी तक ही गंगा जल पहुंच रहा है, शेष हिस्सा अब तक गंगाजल का स्वाद नहीं चख सका है। हालत यह है कि पुराने शहर की ही 50 प्रतिशत आबादी गंगाजल से महरूम हैं। इसमें होलीगेट के आसपास का इलाका भी शामिल हैंं। मथुरा-वृंदावन नगर निगम की आबादी आठ लाख से ऊपर है। इसमें करीब साढे़ चार लाख की आबादी पुराने मथुरा-वृंदावन पालिका क्षेत्र का हिस्सा है, जबकि तीन लाख से अधिक आबादी नवीन क्षेत्र की है। इसके लिए 100-125 एमएलडी गंगाजल की आवश्यकता है, लेकिन मथुरा-वृंदावन को सिर्फ 25 एमएलडी या फिर इससे भी कम मात्रा में आपूर्ति हो रही है। यह मात्रा पुरानी आबादी के लिए भी पर्याप्त नहीं है। ऐसे में कहीं गंगा जल तो कहीं नलकूप का पानी दिया जा रहा है। अनेक इलाके तो ऐसे हैं, जहां नलकूपों का पानी भी खारा है। ऐसे में लोग आरओ प्लांट का पानी खरीदकर प्यास बुझाते हैं। घर-घर पानी की योजना भी पूरी तरह से कारगर साबित नहीं हो सकी है। अनेक क्षेत्रों में पानी की टंकी और अंडरग्राउंड जलाशय सफेद हाथी बने हुए हैं।
विज्ञापन

यमुनापार में नहीं है गंगाजल की आपूर्ति

यमुना पार क्षेत्र अब तक पानी की व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा कृष्णा नगर, अंबाखार, अंतापाड़ा, बंगालीघाट, वार्ड 47, सिविल लाइन, धौलीप्याऊ क्षेत्र का बड़ा हिस्सा, नवनीत नगर, वार्ड 42, गोविंद नगर, जगन्नाथपुरी, जयसिंहपुरा आदि क्षेत्र में गंगा जल नहीं पहुंचा है। वृंदावन का भी कुछ ही इलाका गंगाजल से पोषित है।
विज्ञापन


खाली बर्तनों के साथ महिलाओं ने किया प्रदर्शन
मथुरा। बीएसए इंजीनियरिंग काॅलेज के आसपास की आधा दर्जन से अधिक काॅलोनियों में पिछले दस माह से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। एक साल पहले इस क्षेत्र में जल निगम ने भूमिगत पाइप लाइन बिछाई थी, जो सीसी सड़क निर्माण में दब जाने से उपयोगी नहीं रही है। जलापूर्ति न होने से गुस्साईं मंशापुरी काॅलोनी की महिलाओं ने बुधवार को खाली बर्तन लेकर जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।इससे पहले मंगलवार को वार्ड 45 की महिलाओं ने जल निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया था।मंशापुरी की महिलाएं खाली बर्तन लेकर जल निगम कार्यालय पहुंची और प्रदर्शन किया। इनका कहना था कि पाइप लाइन बिछने के बाद भी जलापूर्ति नहीं हो रही है। लोग महीनों से पानी के लिए भटक रहे हैं। अनेक बार इस समस्या को लेकर जल निगम, नगर निगम और जिला प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। हालत यह है कि पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। घर के सामान्य काम के लिए भी पानी की जरूरत पूरी नहीं हो रही है। मंशापुरी फर्स्ट, मंशापुरी सेकेंड, मंशापुरी थर्ड, आनंदपुरी की तीन गलियां, प्रोफेसर कालोनी सेकेंड और थर्ड और प्रकाश नगर की दो गलियां इस समस्या से प्रभावित हैं। एक साल पहले बिछाई गई पाइप लाइन के बाद भी जलापूर्ति संभव नहीं हो रही है। पूर्व पार्षद तिलकवीर सिंह ने बताया कि सीसी रोज के नीचे पाइप लाइन दब गई है। इसी से समस्या है, लेकिन अधिकारी गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्षेत्र में पानी की गंभीर समस्या है। कोई सुनवाई नहीं हो रही। गंगा जल की पाइप लाइन बिछने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
- अनीता


एक साल पहले ही पाइन लाइन डाली गई थी। कुछ दिनों तक पानी की आपूर्ति सुचारू रही, लेकिन पिछले करीब आठ माह से पानी की समस्या बनी हुई है।
- संतोष राजपूत


गर्मी आ रही है और पानी के लिए हाहाकार मचेगा। पिछली गर्मियों में भी पानी के लिए बहुत परेशानी हुई थी। इस समस्या का समय रहते समाधान होना चाहिए।
- ब्रजलता

पानी सभी की जरूरत है, लेकिन इसकी व्यवस्था को लेकर कोई गंभीर नहीं है। पानी की समस्या को लेकर जल निगम और नगर निगम के अधिकारियों को शिकायत दी है, लेकिन कोई असर नहीं हुआ।
- मीनाक्षी
चार माह पहले खोद दी सड़क, अब तक कनेक्शन नहीं
मथुरा। नगर निगम कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर स्थित योगमाया मंदिर गली पिछले चार माह से खुदी पड़ी है। जल निगम ने इस गली में पानी की पाइप लाइन डालने के लिए खुदाई की थी, लेकिन यह कार्य अब तक अधूरा है। आधा दर्जन घरों में पेयजल कनेक्शन के बाद निगम इस काम को भूल गया। गली निवासी अभिषेक पाराशर का कहना है कि चार माह हो गए इस समस्या कोई समाधान नहीं किया है। शिकायत डीएम से की, उनके आदेश के बाद भी जल निगम कार्य पूरा करने को तैयार नहीं है। कृष्ण कुमार सिंघल का कहना है कि गली खुदी पड़ी है। निजी नलकूप के सहारे पानी की व्यवस्था हो रही है। यह पानी भी खारा है। पीने के लिए आरओे प्लांट का पानी खरीदते हैं। रिंकू वर्मा ने बताया कि नगर निगम कार्यालय सामने है पर पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। पाइप लाइन मुख्य आपूर्ति लाइन से जोड़ा नहीं गया है।
पूर्व पार्षद सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर



मथुरा। पानी की समस्या को लेकर मंगलवार को जल निगम कार्यालय में हंगामा करने और एक्सईएन पर स्याही फेंकने के मामले में वार्ड 45 के निवर्तमान पार्षद सहित भीड़ के खिलाफ थाना कोतवाली में तहरीर दी गई है।




करीब एक माह से पानी की समस्या होने पर गुस्साए लोग जल निगम कार्यालय पहुंचे थे और मौके पर मौजूद परियोजना प्रबंधक सुजीत कुमार से अभद्रता की। इस मामले में परियोजना प्रबंधक ने एसएसपी और थाना कोतवाली को तहरीर दी है। इसमें निवर्तमान पार्षद तिलकवीर सिंह सहित भीड़ पर अभद्रता, मारपीट, डराना-धमकाना, सरकारी कामकाज में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed