फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Even after 5 days, police could not catch the bike thief

Mathura News: 5 दिन बाद भी बाइक चोरी करने वाले युवक को पकड़ नहीं पाई पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Even after 5 days, police could not catch the bike thief
मथुरा। गोविंद नगर थाने की यूपी डायल 112 की बाइक चोरी के मामले में एसएसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया, लेकिन होमगार्ड के जवान के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। होमगार्ड को अपना जवाब दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। वहीं पांच दिन बाद भी पुलिस बाइक चोर को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

रविवार की शाम गोविंद नगर थाने की यूपी डायल 112 की बाइक रामलीला मैदान के पास से चोरी हो गई थी। बाइक चोरी होने की जानकारी होते ही सिपाही महावीर और होमगार्ड के होश फाख्ता हो गए। उन्होंने सूचना थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार सिंह को दी। थाना प्रभारी ने बाइक पर लगे जीपीएस की मदद से बाइक की लोकेशन थाना जमुनापार में ट्रेस की। उन्होंने जमुनापार थाना प्रभारी को अवगत कराया। जमुनापार थाना प्रभारी ने रेलवे लाइन के पास बाइक को रोक लिया। पुलिस बाइक चोर को गिरफ्तार कर पाती इससे पहले ही वह ट्रेन आने से पहले रेलवे लाइन पार कर भाग गया।
विज्ञापन

एसएसपी श्लोक कुमार ने सिपाही महावीर को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया। साथ ही होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए होमगार्ड कमांडेंट को पत्र भेजा। होमगार्ड कमांडेंट शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार को उन्हें पत्र मिला था। पत्र मिलने के बाद होमगार्ड को अपना जवाब देने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। अभी होमगार्ड ने अपना जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed