फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Even 35 complaint letters and 15 RTI could not remove the encroachment from the ghat

Mathura News: 35 शिकायती पत्र और 15 आरटीआई भी नहीं हटा सकी घाट से अतिक्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Even 35 complaint letters and 15 RTI could not remove the encroachment from the ghat
वृंदावन। यमुना किनारे एक प्राचीन घाट को बचाने के लिए एक महिला ने पिछले दो माह में नगर निगम कार्यालय से लेकर राष्ट्रपति भवन तक 35 शिकायती पत्र भेजे हैं। विभागों द्वारा इस घाट को बचाने के लिए क्या कार्रवाई की गई इसे लेकर 15 आरटीआई लगाई, इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी और घाट पर अतिक्रमण होने के साथ ही उसका वास्तविक स्वरूप खोता जा रहा है।
विज्ञापन


वृंदावन के बाग बुंदेला क्षेत्र निवासी पूनम शर्मा ने 5 जुलाई को पहला पत्र जिलाधिकारी को भेजा है। इसके बाद राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, हाईकोर्ट और नगर निगम को 35 शिकायती पत्र भेजकर यमुना के गोविंद घाट के पास हिम्मत गिरी बहादुर घाट पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने और उसके सौंदर्यीकरण की मांग की। महिला ने शासन से लेकर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को यह भी बताया कि घाट पर ही नहीं आपस में एक दूसरे से जोड़ने वाले आम रास्तों पर भी अतिक्रमण कर लिया गया है। इसके पास ही स्थित शिवालय में पूजन करने के लिए भक्तों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वहीं घाटों पर हनुमान मंदिर की ओर जाने वाला मार्ग भी बंद हो गया है। इतना ही नहीं पत्रों के बाद कार्रवाई के बारे में जानने के लिए 15 आरटीआई भी लगाई गई। इस मामले में शासन और प्रशासन के अधिकारी तो नहीं जागे लेकिन उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति द्वारा एसएसपी को और उपराष्ट्रपति के सचिवालय से डीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पूनम शर्मा ने बताया कि वह जल्द ही इस मामले को लेकर न्यायालय की शरण लेंगी। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त क्रांतिशेखर सिंह ने बताया कि घाट पर अतिक्रमण के संबंध में एक महिला द्वारा शिकायत की गई है। इसके लिए दो सदस्यीय टीम गठित कर जांच कराई जा रही है। इस टीम में उप नगर आयुक्त मयंक यादव एवं राजस्व निरीक्षक शामिल हैं। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed