फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   EO put a lock on Mansi Ganga Mukharbind Temple Chakaleshwar Marg, there will be economic loss to the servicemen

मानसी गंगा मुखारबिंद मंदिर चकलेश्वर मार्ग पर ईओ ने जड़ा ताला, सेवायतों को होगा आर्थिक नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
EO put a lock on Mansi Ganga Mukharbind Temple Chakaleshwar Marg, there will be economic loss to the servicemen
गोवर्धन (मथुरा)। प्रसिद्ध मानसी गंगा गिरिराज मुकुट मुखारबिंद मंदिर चकलेश्वर मार्ग पर ईओ ने ताला जड़ श्रद्धालुओं का मंदिर में आवागमन बंद करा दिया। कार्रवाई से सेवायत चिंतित हैं, श्रद्धालुओं के आवागमन बंद होने से उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचेगा। सेवायतों ने एसडीएम को पत्र लिखकर गेट खुलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को मुड़िया मेला में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए ईओ आलोक वर्मा, पीडब्ल्यूडी जेई राहुल शर्मा अचानक मानसी गंगा मुकुट मुखारबिंद मंदिर के चकलेश्वर मार्ग पहुंचे। उन्होंने वहां लगे एक गेट पर ताला जड़ दिया। सेवायत मनोज लंबरदार, संजय शर्मा एवं प्रबंधक चंद्रविनोद कौशिक ने इसकी शिकायत मंदिर रिसीवर उमाकांत चतुर्वेदी व एसडीएम संदीप वर्मा से की है।
विज्ञापन

संजय शर्मा ने बताया कि मंदिर की सेवा भेंट आदि का ठेका 1.37 करोड़ का उठाया गया है। मंदिर से चकलेश्वर मार्ग को ईओ ने बंद करा दिया है। इससे सेवायतों को आर्थिक हानि होगी। यह मार्ग पहले कभी बंद नहीं कराया गया, इस बार राग द्वेष के चलते ईओ ने बंद कराया है। एसडीएम से शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानसी गंगा चकलेश्वर मार्ग पर दीवार क्षतिग्रस्त है। इसलिए मार्ग को बंद कराया गया है।
- आलोक वर्मा, ईओ गोवर्धन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed