{"_id":"58fa58bc4f1c1b4b168b456b","slug":"entry-only-for-the-vehicle-of-bridegroom","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे की गाड़ी को एंट्री, बाकी को ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हे की गाड़ी को एंट्री, बाकी को ना
अमर उजाला वृंदावन
Updated Sat, 22 Apr 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय तृतीया पर्व पर 29 अप्रैल को वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में वर्ष में एक बार होने वाले ठाकुरजी के चरण दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ेगी। ऐसे पुलिस ने यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया है। 28 अप्रैल की शाम से ही वृंदावन में बाहरी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। हालांकि शादी के लिए दूल्हे की गाड़ी को एंट्री दी जाएगी।
सीओ सदर अजय कुमार और कोतवाली प्रभारी उदयवीर सिंह मलिक के अनुसार यमुना एक्सप्रेसवे पर पानीगांव के समीप, छटीकरा मार्ग स्थित रुक्मिणी विहार, मथुरा मार्ग स्थित दारुक पार्किंग पर बैरियर लगाकर वाहन रोके जाएंगे। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि 28 अप्रैल की शाम से वृंदावन में वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। वहीं अक्षय तृतीय पर बड़ा साहलग होने के कारण दूल्हे और उनके परिवार की गाड़ियों के प्रवेश दिया जाएगा।
कोतवाली प्रभारी उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि 28 और 29 अप्रैल को बड़ा सहालग होने के कारण कई बारात वृंदावन आएंगी। जिन परिवारों में शादी समारोह हैं वे लोग तीन दिन पहले कोतवाली में आकर शादी के कार्ड के साथ प्रार्थना पत्र दे सकते हैं। उन्हें प्रवेश के लिए पास की व्यवस्था की जाएगी। सोमवार से ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र की गलियों से अतिक्रमणों को भी हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।