{"_id":"676b4eec9a2a9d53fc007cfe","slug":"entry-of-outside-vehicles-closed-in-vrindavan-from-today-till-the-night-of-2-january-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : वृंदावन में आज से 2 जनवरी की रात तक बाहरी वाहनों का प्रवेश बंद, क्रिसमस और नव वर्ष के लिए व्यवस्था बदली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : वृंदावन में आज से 2 जनवरी की रात तक बाहरी वाहनों का प्रवेश बंद, क्रिसमस और नव वर्ष के लिए व्यवस्था बदली
Wed, 25 Dec 2024 05:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वृंदावन (मथुरा)
अमर उजाला नेटवर्क, वृंदावन (मथुरा)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 25 Dec 2024 05:47 AM IST
सार
इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। 25 दिसंबर से 2 जनवरी तक बाहरी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। प्रवेश मार्ग से मंदिरों तक श्रद्धालु ई-रिक्शाओं से पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
द्वारकाधीश मंदिर, वृंदावन
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नववर्ष पर नगर में बड़ी संख्या श्रद्धालु आराध्य के दर्शन के लिए आएंगे। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। 25 दिसंबर से 2 जनवरी तक बाहरी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। प्रवेश मार्ग से मंदिरों तक श्रद्धालु ई-रिक्शाओं से पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
क्रिसमस की छुट्टी के दिन 25 दिसंबर से नए साल तक देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु वृंदावन आते हैं। इस दौरान नगर में जाम के हालात बन जाते हैं। इसे देखते हुए यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन आने वाले बाहरी वाहनों को पानी गांव लिंक रोड स्थित दारुक पार्किंग, पर्यटन सुविधा केंद्र पर रोककर खड़ा कराया जाएगा। मथुरा की ओर से आने वाले वाहनों को सौ शैय्या के सामने खड़ा कराया जाएगा।
विज्ञापन
छटीकरा की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को वैष्णोदेवी मंदिर के समीप अस्थाई पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा, जबकि कार एवं छोटे वाहनों को मल्टी लेबल पार्किंग के सामने रोका जाएगा। इन वाहनों को यहां स्थायी और अस्थायी पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। आगरा-दिल्ली हाईवे की ओर से जैंत की ओर से सुनरख मार्ग होेकर नगर में प्रवेश करने वाले वाहनों को सुनरख गांव स्थित अस्थाई पार्किंग पर वाहनों को खड़ा कराया जाएगा।
विज्ञापन
यहां से श्रद्धालु ई-रिक्शों से बांकेबिहारी मंदिर एवं अन्य मंदिरों तक पहुंच सकेंगे। एसपी यातायात मनोज कुमार यादव ने बताया कि नव वर्ष पर लाखों श्रद्धालु वृंदावन आते हैं। इससे नगर में जाम न लगे और सुगम और सुरक्षित लोग मंदिर आ जा सकें।
इसलिए बाहरी वाहनों को 25 दिसंबर की सुबह से दो जनवरी की शाम तक नगर में प्रवेश पर रोक रहेगी। प्रवेश मार्गों पर बनी पार्किंगों पर वाहन खड़े कर श्रद्धालु ई-रिक्शाें से मंदिर जाएंगे। इसके लिए सभी प्रवेश मार्गों पर बैरियर लगाकर पुलिस बल लगाया जाएगा।