{"_id":"67534d2d99d29a99c00b76d4","slug":"enthusiasm-shown-in-union-voting-84-percent-voting-at-4-booths-mathura-news-c-369-1-mt11008-121701-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: यूनियन मतदान में दिखा उत्साह, 4 बूथों पर 84 प्रतिशत मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: यूनियन मतदान में दिखा उत्साह, 4 बूथों पर 84 प्रतिशत मतदान
विज्ञापन
मथुरा। रेलवे में यूनियन की मान्यता के लिए तीन दिन चुनाव प्रक्रिया चली। बुधवार से शुरू होकर शुक्रवार शाम 6 बजे रेलवे कर्मचारियों ने यूनियन के प्रत्याशियों का भाग्य मतदान पेटिका में बंद किया। अब परिणाम 12 दिसंबर को आएगा। मतगणना पूर्वाेत्तर रेलवे कार्यालय बरेली और उमरे के डीआरएम कार्यालय आगरा में होगी। मतदान के अंतिम दिन कर्मचारियों ने उत्साह के साथ पोलिंग पर पहुंचकर मतदान किया।
मथुरा में दो रेलवे मंडल के चुनाव हो रहे है। इसमें उत्तर मध्य रेलवे के तीन बूथ बनाए गए हैं, जिसमें 5 यूनियन मैदान में उतरे हैं, जिसमें एनसीआरईएस, एनसीआरकेएस, एनसीआरएमयू, एसआरबीकेयू, यूएमआरकेएस मैदान में हैं। इसके लिए 1810 मतदाता हैं, जिसमें से 1505 से अधिक ने मतदान किया। तीन पोलिंग पर 83 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। पूर्वाेत्तर रेलवे के 6 यूनियन हैं, जिसमें एनईआरमएयू, एनईआरएमसी, पीआरकेएस, पीआरकेयू, पीआरएसएस, एसआरबीकेयू के लिए मथुरा कैंट पोलिंग बूथ पर मतदान हो रहा है। यहां पर 623 की वोटिंग है, जिसमें से 543 ने मतदान में भाग लिया। वहीं सीसीटीवी कैमरे से लगातार निगरानी की जा रही है।