फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Englishbina tikat yaatra karaate pakada parichaalak, kaarravaee mathura se govardhan ja rahee thee bas mein huee cheking par khula raaj Operator caught traveling without ticket, action taken

Mathura News: बिना टिकट यात्रा कराते पकड़ा परिचालक, कार्रवाई

Mon, 21 Aug 2023 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Mon, 21 Aug 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Englishbina tikat yaatra karaate pakada parichaalak, kaarravaee

mathura se govardhan ja rahee thee bas mein huee cheking par khula raaj   Operator caught traveling without ticket, action taken
मथुरा। परिवहन निगम मुख्यालय की टीम ने मथुरा से गोवर्धन जा रही रोडवेज बस में बिना टिकट यात्रा करते हुए पांच यात्री पकड़े। यात्रियों ने चेकिंग टीम को बताया कि परिचालक ने उनको किराए के पैसे लेने के बाद भी टिकट नहीं दी। परिचालक की संविदा समाप्त करने की संस्तुति सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा की गई है।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मदन मोहन शर्मा ने बताया कि गत दिवस मुख्यालय से चेकिंग टीम आई थी। मथुरा से गोवर्धन जा रही बस संख्या यूपी 85 डीटी 1582 को अड़ींग बाईपास पर रोका। बस में कुल 47 सवारी थी। जब यात्रियों की टिकट चेक की तो पांच यात्री बिना टिकट पाए गए। पूछने पर यात्रियों ने किराया देने के बाद भी टिकट न देने का आरोप परिचालक रामसहाय के ऊपर लगाया।
विज्ञापन

टीम ने जब परिचालक से इस संबंध में पूछा तो वह बंगले झांकने लगा। टीम में राकेश सिंह, मुकेश उपाध्याय, आलोक शर्मा आदि मौजूद रहे। एआरएम ने बताया कि चालक की संविदा समाप्त करने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed