फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Energy Minister will inaugurate projects worth crores of rupees today

Mathura: आज करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे ऊर्जा मंत्री, श्रीबांकेबिहारी के करेंगे दर्शन

Sat, 19 Jul 2025 12:38 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 19 Jul 2025 12:38 AM IST
सार

ऊर्जा मंत्री पांचजन्य पेक्षाग्रह में नगर निगम की 64 करोड़ रुपये की और विद्युत विभाग की 130 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन
Energy Minister will inaugurate projects worth crores of rupees today
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा शनिवार को मथुरा भ्रमण पर रहेंगे। साथ ही दोपहर तीन बजे पांचजन्य पेक्षाग्रह में नगर निगम की 64 करोड़ रुपये की और विद्युत विभाग की 130 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वह सबसे पहले सुबह 11 बजे श्रीबांकेबिहारी का आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद वृंदावन में पागल बाबा मंदिर बिजलीघर का लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री के आगमन को लेकर शुक्रवार को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी ने शहर के दो विद्युत केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। वहीं नगर आयुक्त जग प्रवेश ने भी अधीनस्थों को तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इधर, वृंदावन स्थित तुलसी तपोवन गोशाला में आयोजित गो-महोत्सव में ऊर्जा मंत्री शामिल होंगे।
विज्ञापन


यह कार्यक्रम विश्व जागरण मानव सेवा संघ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसके बाद वह पांचजन्य पेक्षाग्रह में नगर निगम के 64.17 करोड़ रुपये के 188 कार्य और विद्युत विभाग के 130.29 करोड़ रुपये के 1574 कार्याें का लोकार्पण करेंगे। ताकि मथुरा-वृंदावन को बेहतर बिजली व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed