फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Encroachment removed on 5 routes of Mathura-Vrindavan

Mathura News: मथुरा-वृंदावन के 5 मार्गों पर हटाया अतिक्रमण

Fri, 18 Aug 2023 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Fri, 18 Aug 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed on 5 routes of Mathura-Vrindavan
मथुरा। त्योहारों में उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर नगर निगम ने रास्तों से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया है। अभियान के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को मथुरा-वृंदावन के पांच मार्गों से अतिक्रमण हटाने के साथ ही 58600 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा दुकानदारों द्वारा सड़कोें पर रखा गया सामान भी जब्त किया है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने पिछले दिनों मथुरा भ्रमण के दौरान सड़कों पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। यमुना पुल से लक्ष्मीनगर तिराहे तक नगर आयुक्त अनुनय झा ने अतिक्रमण हटवाए। अवैध होर्डिंग्स, टीन शैड ध्वस्त किए गए और सामान जब्त कर लिया। गंदगी करने वालों से 26900 रुपये का जुर्माना वसूला। भूतेश्वर फायर ब्रिगेड स्टेशन से लेकर कृष्णा नगर चौराहे तक 30 अस्थायी अतिक्रमण, 15 अवैध वेंडर्स को हटवाया और सामान जब्त किया।
विज्ञापन

होली गेट से पुराना बस स्टैंड तक 5 अस्थायी अतिक्रमण और 4 अवैध होर्डिंग हटाए। वृंदावन में अटल्ला चुंगी से नगर निगम कार्यालय तक 4 अस्थायी, 6 अवैध वेंडर्स, एक अवैध रिक्शा स्टैंड हटवाया और 5000 रुपये का जुर्माना वसूला। रमणरेती पुलिस चौकी से विद्यापीठ चौराहे तक 8 अस्थायी अतिक्रमण हटाए, 7 ढकेल जब्त कीं और 26700 रुपये का जुर्माना वसूल किया। इस प्रकार अभियान के दौरान 58600 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान श्री कृष्ण जन्माष्टमी तक निरंतर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed