फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Encroachment removed from main roads, online challans of 15 shopkeepers deducted

मुख्य मार्गों से हटाया अतिक्रमण, १५ दुकानदारों के काटे ऑनलाइन चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 07:54 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from main roads, online challans of 15 shopkeepers deducted
कोसीकलां। नगर के मुख्य मार्गों व गलियों में पसरे अतिक्रमण को हटाने सोमवार को पुलिस प्रशासन ने अतिक्रमण विरोधी मुहिम शुरू की। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने को कच्ची मंडी, सब्जी मंडी से सड़क पर दुकानदारों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण को हटवाते हुए आगे से अतिक्रमण न करने की हिदायत दी। इस दौरान पुलिस ने 15 दुकानदारों का ऑनलाइन चालान काटा है।
विज्ञापन

नगर में सड़क बनाने का कार्य चल रहा है। इसके चलते लोगों को नगर में चहुंओर लगे जाम के हालात से परेशान होना पड़ रहा है। हालात ये हैं कि बार-बार जाम लगना आम बात हो गई है। लोगों ने अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पालिका को कई बार अवगत कराया लेकिन नगर पालिका ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इस पर उपनिरीक्षक मनिंद्र सिंह ने सोमवार को पुलिस बल के साथ कच्ची मंडी, सब्जी मंडी, मुख्य बाजार समेत कई स्थानों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
विज्ञापन

जगह-जगह फैले अतिक्रमण से आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए दुकानदारों को हिदायत दी गई है कि अपनी दुकान का सामान दुकान में ही रखें, अन्यथा सामान जब्त किया जाएगा। दुकानदारों को सड़कों पर वाहन न खड़े करने की हिदायत दी गई है। इस दौरान उन्होंने 15 लोगों का ऑनलाइन चालान करते हुए लोगों को आगे से अतिक्रमण न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed