फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Encroachment on Yamuna Ghats, how should development work be done

Mathura News: यमुना घाटों पर अतिक्रमण, कैसे हों विकास कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Encroachment on Yamuna Ghats, how should development work be done
मथुरा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने मथुरा शहर में यमुना के 20 घाटों के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण की कार्ययोजना शासन को भेजी है, लेकिन यह कार्ययोजना धरातल पर कैसे उतरेगी, यह देखना बाकी है। शहरी क्षेत्र में ऐसा कोई घाट नहीं है, जहां अनाधिकृत निर्माण और अतिक्रमण न हो, ऐसे में घाटों को अतिक्रमण मुक्त कराना खासी चुनौती होगा।
विज्ञापन



उप्र सरकार ने मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण से यमुना रिवर फ्रंट की कार्ययोजना मांगी थी, जिसके जवाब में गुरुवार को यह कार्ययोजना शासन को भेजी गई। विश्राम घाट से कंस किला तक 680 मीटर और बंगाली घाट से सती घाट तक 440 मीटर का क्षेत्रफल चिन्हित किया गया है। इस क्षेत्रफल में करीब बीस घाट आ रहे हैं, लेकिन ये घाट वर्तमान में दुर्दशा का शिकार हैं। सबसे बड़ा सवाल यमुना किनारे होने वाले अवैध निर्माण और अतिक्रमण का है। इन घाटों पर कहीं किसी ने कमरा बना रखा है तो किसी ने चबूतरा बना रखा है।
विज्ञापन


हालांकि करीब दस माह पूर्व भी यमुना किनारे से अवैध निर्माण और अतिक्रमण को एनजीटी के निर्देश पर हटाया गया था, लेकिन उस अभियान का कोई खार्स फर्क देखने को नहीं मिला। इन घाटों की हालत सुधारने के लिए कार्ययोजना को शासन की हरी झंडी मिलने के बाद अमल में लाया जाएगा। इसमें सबसे पहला कदम इन घाटों का सर्वे कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




यमुना में गिरने वाले नालों का प्रबंधन होगा

यमुना नदी में गिर रहे नालों की शिकायत पर नगर निगम मथुरा-वृंदावन के अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, महाप्रबंधक जल, अधिशासी अभियंता निर्माण, क्षेत्रीय सफाई एवं खाद्य निरीक्षक के अलावा यमुना कार्ययोजना के याचिकाकर्ता गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने घाटों का निरीक्षण किया।


यमुना में जाने वाले नालों का कचरा एवं अशुद्ध जल को रोकने के लिए मसानी पंपिंग स्टेशन, विश्राम घाट, असकुंडा घाट आदि स्थानों पर स्थित नालों को जाली लगवाकर टैपिंग कराए जाने तथा नाले के पानी को शोधन कर यमुना में प्रवाहित किया जाने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed