{"_id":"7dd0603b00cd21026762ca95cf8ae860","slug":"enchrochment-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर फिर सज गया बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर फिर सज गया बाजार
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Sun, 30 Aug 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
डीएम साहब! पांच दिन बाद ही शहर की सड़कों पर फिर बाजार सज गया है। दुकानदारों ने पैदल राहगीरों के लिए निर्धारित फुटपाथ को फिर कब्जा लिया है। यह हाल शहर के उसी मुख्य मार्ग का है, जहां पांच दिन पहले ही अतिक्रमण हटाए गए थे। फुटपाथ कब्जाने वाले दुकानदारों की पैरवी करने वाले व्यापारी नेता भी अब कहीं नजर नहीं आ रहे हैं।
शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान की धमाकेदार शुरुआत का असर ज्यादा प्रभावी नहीं रह सका है। बाजार में दुकानों की छजलियों से हटाए गए टीन आदि के बाद पुटपाथों पर दुकानदारों का कब्जा बरकरार है। सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में अभियान को अंजाम देने वाली पालिका ने भी इस स्थिति से मुंह मोड़ लिया है। यही कारण है कि होलीगेट से लेकर डीगगेट तक फुटपाथ पर दुकानदारों का कब्जा है। वाहनों की भीड़भाड़ में राहगीर बीच सड़क पर चलने को मजबूर है। अभियान के दौरान विरोध में खड़े नजर आए चंद व्यापारी नेता अब दुकानदारों के इस कब्जे पर खामोश हो गए हैं। इस वक्त सबसे अधिक सड़कों पर कब्जा कोतवाली के आसपास और भरतपुरगेट से डीग गेट के बीच किया गया है।
हालांकि सोमवार से एक बार फिर सिटी मजिस्ट्रेट विजय कुमार के नेतृत्व में पालिका का अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू होने जा रहा है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को देखते हुए इस बार क्षेत्र का चयन श्रीकृष्ण जन्मस्थान के चारों ओर की सड़कों का किया गया है।
विज्ञापन
सड़क पर अतिक्रमण को लेकर सम्बन्धित थाना प्रभारी और पालिका को निर्देशित किया गया है कि इस पर नजर रखें। पुटपाथ और सड़क पर सामान रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करें।
-विजय कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट, मथुरा