फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Employment fair became the hope of the youth

Mathura News: रोजगार मेला बना युवाओं की उम्मीद, 45 अभ्यर्थियों को मिला नौकरी का अवसर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Employment fair became the hope of the youth
मथुरा। जिला सेवायोजना कार्यालय में आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेला बेरोजगार युवाओं के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर उभरा। मंगलवार को मेले में तीन कंपनियों ने भागीदारी की। इसमें पहुंचे 75 अभ्यर्थियों में से चयन प्रक्रिया पूरी करने के बाद 45 हुनरमंद युवाओं को नौकरी का सुनहरा अवसर मिला।
विज्ञापन

रोजगार मेले में सुबह से ही युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अभ्यर्थियों ने अपने बायोडाटा और प्रमाणपत्रों के साथ कंपनियों के प्रतिनिधियों के सामने साक्षात्कार दिया। कई घंटों तक चली प्रक्रिया में कंपनियों ने अपनी आवश्यकता के अनुसार युवाओं का चयन किया। चयनित युवाओं के चेहरे खुशी से दमक उठे। जिला रोजगार सहायता अधिकारी सुगंधा जैन ने बताया कि ऐसे रोजगार मेलों का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को मंच प्रदान करना है, जहां उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। इससे युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी पाने का अवसर तो मिलता ही है, साथ ही उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है। रोजगार मेले में चयनित युवाओं ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सरकार और सेवायोजना विभाग की यह पहल उनके भविष्य को संवारने में मील का पत्थर साबित होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed