{"_id":"6668d26902b3f6650a0fb7b4","slug":"employees-of-the-tax-department-were-honored-for-collecting-more-tax-than-the-target-mathura-news-c-369-1-mt11004-114471-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: लक्ष्य से अधिक कर वसूली करने पर कर विभाग के कर्मचारी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: लक्ष्य से अधिक कर वसूली करने पर कर विभाग के कर्मचारी सम्मानित
विज्ञापन
मथुरा। पिछले वित्त वर्ष में लक्ष्य से अधिक कर वसूली करने पर महापौर एवं नगर आयुक्त ने मंगलवार को नगर निगम में कर विभाग के कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने चालू वित्त वर्ष के लिए शासन द्वारा दिए कर वसूली के दो गुने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया गया।
नगर निगम के कर विभाग के कर्मचारियों ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में निर्धारित लक्ष्य 34 करोड़ के सापेक्ष 43 करोड़ की वसूली कर प्रदेश में मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस पर महापौर विनोद अग्रवाल एवं नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने कर विभाग के कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। महापौर ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य 80 करोड़ रुपये की वसूली के लिए कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया।
नगर आयुक्त ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में विशेष वसूली शिविर आयोजित कराकर, वार्डवार कर वसूली कराए जाने के लिए विभाग को मोबाइल टैक्स वैन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कैबिनेट सदस्य अंकुर गुर्जर, बृजेश अहेरिया, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिव कुमार गौतम, कर निर्धारण अधिकारी रामेश्वर दयाल, कर अधीक्षक उम्मेद सिंह, ब्रज कुमार एवं मुकेश कुमार, यादवेद्र कुमार, जीशान, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।