फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Employee defrauded guest house operator by taking Rs 3 lakh

भरोसा करना पड़ा महंगा: गेस्ट हाउस संचालक सोता रहा... 1.50 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर, गल्ले की रकम भी उड़ाई

Mon, 09 Dec 2024 02:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 09 Dec 2024 02:45 PM IST
सार

गेस्ट हाउस संचालक ने जिस कर्मचारी पर भरोसा किया, वो ही दगाबाज निकला। गेस्ट हाउस संचालक के तीन लाख रुपये लेकर वो रफूचक्कर हो गया। पीड़ित ने युवक के खिलाफ थाने में शिकायत की है।
 

विज्ञापन
Employee defrauded guest house operator by taking Rs 3 lakh
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में गेस्ट हाउस की देखरेख करने वाले युवक ने सो रहे मालिक के मोबाइल से 1.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर और गल्ले से भी इतने ही पैसों पर हाथ साफ करके रफूचक्कर हो गया। पीड़ित ने युवक के खिलाफ थाने में शिकायत की है।
विज्ञापन


मूलरूप से एटा निवासी उत्तम प्रताप सिंह ने वृंदावन कोतवाली इलाके के चैतन्य विहार स्थित पापड़ी चौराहा पर न्यू गायत्री पैलेस को किराए पर लेकर उसका संचालन करते हैं। उत्तम के अनुसार उन्होंने करीब एक सप्ताह पूर्व एक व्यक्ति के कहने पर अलीगढ़ के कोल तहसील निवासी साकेत नामक युवक को गेस्ट हाउस में देखरेख रखा था। पीड़ित के अनुसार, शनिवार रात करीब 12 बजे जब वह सो रहे थे तभी युवक ने चार्जिंग से उनका मोबाइल फोन निकाल लिया। लॉक खोलकर फोन से 3 बार में करीब डेढ़ लाख रुपये अलग-अलग जगह ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन


इतना ही नहीं गेस्ट हाउस का किराया देने के लिए गल्ले में रखे करीब 1,45000 निकाल लिए। 20 मिनट बाद आरोपी मोबाइल फोन व पैसे चोरी कर रफूचक्कर हो गया। मामले में रविवार के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल रवि त्यागी ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed