{"_id":"67ae4c3417445b3c6d01a35f","slug":"emphasis-on-flaws-in-project-designing-and-tender-process-mathura-news-c-369-1-mt11009-125131-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: प्रोजेक्ट डिजाइनिंग व टेंडर प्रक्रिया में आने वाली खामियों पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: प्रोजेक्ट डिजाइनिंग व टेंडर प्रक्रिया में आने वाली खामियों पर जोर
विज्ञापन
मथुरा। टेंडर प्रक्रिया, डीपीआर प्रोजेक्ट डिजाइनिंग, गुणवत्ता समेत विभिन्न तकनीकी बिंदुओं में आने वाली समस्याओं और सावधानियां बरतने के लिए तीर्थ विकास परिषद के सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें किसी कार्य से पहले आने वालीं विभिन्न तकनीकी समस्याओं के विषयों पर चर्चा की गई। इससे पहले डीएम ने कार्यशाला का शुभारंभ किया।
बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यशाला के दौरान एमवीडीए के अधिशासी अभियंता अमरदीप ने डीपीआर प्रोजेक्ट में आने वाली समस्या व उसके निस्तारण की विस्तृत जानकारी दी। अधिशासी अभियंता प्रशांत गौतम टेंडर प्रक्रिया में सरलीकरण करने व कितने चरण की टेंडर प्रक्रिया होनी चाहिए इस पर सुझाव दिया। साथ ही डीएम व उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के तकनीकी सलाहकार एसपी सिंह ने कार्य के समय में क्या-क्या सावधानी बरतें व प्रोजेक्ट की गुणवत्ता पर जोर दिया।
उन्होंने फसाड लाइट एवं विद्युत कार्यों की तकनीकी दक्षता में सुधार करने की बात कही। साथ ही पर्यावरण सलाहकार मुकेश शर्मा ने वानिकी से संबंधित प्रोजेक्ट के चयन एवं उसके अनुपालन पर जोर दिया। इस दौरान एमवीडीए के उपाध्यक्ष एसबी सिंह, तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र व विशेष कार्याधिकारी प्रसून द्विवेदी और एमवीडीए के सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी समेत अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।