मथुरा। एसआईआर का शत-प्रतिशत कार्य करने के लिए पूरा सरकारी सिस्टम जुटा हुआ है। अब तक 73.23 फीसदी गणना प्रपत्रों की ऑनलाइन फीडिंग हो चुकी है। मैपिंग की त्रुटियां व अन्य समस्याओं को लेकर डीएम चंद्र प्रकाश ने बीएलओ एवं सुपरवाइजरों के साथ बैठक की। समाधान के तरीके बताए। 50 बीएलओ को सम्मानित किया।
डैंपियर नगर स्थित पांचजन्य पेक्षाग्रह में आयोजित बैठक के दौरान डीएम ने कहा कि 6 व 7 दिसंबर को सभी बूथों पर मेगा शिविर लगाए जाएंगे। इस दौरान सभी बीएलओ बूथों पर उपस्थित होकर गणना प्रपत्रों में आ रही समस्याओं का समाधान करेंगे। उन्होंने सदर तहसील में शत-प्रतिशत कार्य करने वाले 50 बीएलओ को सम्मानित किया। मैपिंग को लेकर कहा कि मृतक, स्थायी रूप से स्थानांतरित, अज्ञात, अनुपस्थित, पहले से नामांकित आदि का विवरण दोबारा चेक करके सूची तैयार करें। इस दौरान एडीएम एफआर डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अमरेश कुमार, एसडीएम सदर अभिनव जे जैन, डिप्टी कलेक्टर ऊषा सिंह, नरेंद्र यादव समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद