फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Emphasis on cleaning Yamuna before Ganga Dussehra

Mathura News: गंगा दशहरा से पहले यमुना की सफाई पर जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on cleaning Yamuna before Ganga Dussehra
मथुरा।बैठक करते डीएम व अन्य अ​धिकारी। - फोटो : mathura
मथुरा। गंगा दशहरा पर्व की व्यवस्थाओं को लेकर बृहस्पतिवार को डीएम व एसएसपी ने मठ-मंदिरों व यमुना घाटों पर साफ-सफाई और यमुना के अंदर बैरीकेडिंग व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कंट्रोल रूम, चेंजिंग रूम, सीसीटीवी कैमरे और मोटरबोट की व्यवस्था करने को कहा है।
विज्ञापन

पांच जून को गंगा दशहरा का पर्व है। इसलिए सुगम व्यवस्थाएं बनाने के लिए अधिकारियों ने पहले से कमर कस ली है। कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने घाटों पर गोताखोर को तैनात, पुलिस गश्त और यमुना के पानी की सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि पर्याप्त मात्रा में बैराज से पानी खोला जाए ताकि श्रद्धालु अच्छे से स्नान कर सकें। वहीं स्वास्थ्य विभाग को भी सतर्क रहने को कहा है। एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार, एडीएम एफआर पंकज वर्मा, समस्त उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी, स्वास्थ्य, लोक निर्माण और गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


ईद-उल-जुहा की तैयारियों पर जोर
ईद-उल-जुहा को लेकर भी अधिकारी सतर्क हैं। डीएम ने विद्युत निगम को निरंतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश हैं। खंभों पर प्लास्टिक के कवर, ट्रांसफार्मर की बैरीकेडिंग कराना और बंद स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने को कहा है। साथ ही त्योहार के एक दिन पूर्व पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित और प्रमुख स्थानों पर टैंकरों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त मार्गों को दुरुस्त करने को कहा है। सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed