Mathura: बिजली कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर चेताया, 72 घंटे हड़ताल का किया ऐलान
मथुरा में बिजली कर्मियों ने 72 घंटे की हड़ताल का ऐलान किया है। इससे पहले उन्होंने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। बिजलीकर्मी अपनी 15 सूत्रीय मांगों पर अड़े हुए है। इसे लेकर ही वह प्रदर्शन कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बिजली कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर विरोध-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले कैंट कार्यालय पर किया गया। उन्होंने बृहस्पतिवार की रात 10 बजे से 72 घंटे के लिए हड़ताल पर जाने का एलान किया गया।
केंद्रीय विद्युत संघर्ष समिति, ऊर्जा प्रबंधन और ऊर्जा मंत्री के साथ हुए 15 सूत्रीय समझौते को लागू नहीं करने के विरोध में संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार को कोसा। सभी ने चेतावनी दी कि अगर मांग नहीं मानी गई तो 16 मार्च की रात 10 बजे से विद्युत कर्मचारी 72 घंटे की हड़ताल पर चले जाएंगे।
इस मौके पर यह लोग रहे मौजूद
प्रदर्शन करने वालों में जिला संयोजक मोहन बाबू आर्य, एसई देहात प्रभाकर पांडेय, एसई अजय गर्ग, एनपी सिंह, सचिन शर्मा, प्रमोद कुमार, यादवेंद्र, राकेश यादव, विजय कुमार, कृष्णवीर सिंह, गणेश तोमर, रामकुमार, सुनील सिंह, अजीत सिंह, सुधीर कुमार, शुभम अग्रवाल, सत्येंद्र सिंह, राहुल साहू, मनीष प्रजापति, दानवीर सिंह हैं। जिला संयोजक ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 10 बजे से 72 घंटे के लिए हड़ताल पर कर्मचारी चले जाएंगे।