फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Electricity was cut off for 12 homes, including the Banke Bihari Temple's Goswami.

Mathura News: बांकेबिहारी मंदिर के गोस्वामी सहित 12 घरों की बिजली काटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Electricity was cut off for 12 homes, including the Banke Bihari Temple's Goswami.
वृंदावन। विद्युत निगम ने नगर के बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोमवार को टीम ने चैतन्य विहार में बकायेदारों के घरों पर दस्तक दी। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत की घर सहित 12 उपभोक्ताओं की बिजली काट दी।
विज्ञापन

सोमवार को एसडीओ के निर्देशन में विद्युत निगम की टीम ने चैतन्य विहार स्थित बड़े बकायेदारों के घरों पर दस्तक दी। बिल जमा न करने पर विद्युत कनेक्शन काट दिए। इनमें बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत अनंत गोस्वामी उर्फ जॉनी के घर भी बिजली काट दी है। एसडीओ संदीप वाषर्णेय ने बताया कि बड़े बकायेदारों के घरों की बिजली काटी जा रही है। जल्द बिजली बिल का भुगतान करने को कहा जा रहा है। उन्होंने बताया कि अनंत गोस्वामी के यहां बिजली चोरी पकड़ने पर जुर्माना लगाया गया। जुर्माना जमा नहीं करने पर 12 हजार रुपये का शमन शुल्क आरोपित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed