{"_id":"682f6ffd7be23715ea00f994","slug":"electricity-supply-faltered-strike-increased-the-pain-mathura-news-c-160-1-sagr1034-104604-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: लड़खड़ाई बिजली, हड़ताल ने बढ़ाया दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: लड़खड़ाई बिजली, हड़ताल ने बढ़ाया दर्द
विज्ञापन
मथुरा। कोसीकलां में एसटीडब्ल्यू फीडर पर स्वयं लाइन सही करते ग्रामीण।
- फोटो : mathura
कोसीकलां (मथुरा)। आंधी व बारिश के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई है। करीब 50 गांवों में बिजली संकट है। संविदा कर्मियों के कार्य बहिष्कार के कारण क्षतिग्रस्त लाइनों, विद्युत पोल व अन्य व्यवस्थाएं बृहस्पतिवार को भी पटरी पर नहीं आ सकीं। नतीजा यह रहा कि लोग परेशान दिखे।
नंदगांव रोड विद्युत उपकेंद्र से जुड़ी करीब 70 हजार की आबादी को बीते 60 घंटे से विद्युत संकट से जूझना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने बताया कि क्षेत्र में काफी नल खराब हैं। घरों में नल नहीं हैं सिर्फ पानी की टंकियां रखी हैं, जो कि खाली हो चुकी हैं। इन्हें भरने के लिए बिजली के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। नगर में रात भर कई स्थानों की बिजली गुल रही। रात भर उपभोक्ता सही करने की गुहार लगाते रहे।
करीब 50 गांवों की विद्युत आपूर्ति बीते 24 घंटे से बाधित है। रात में आंधी के बाद पैगांव, नगरिया और धानौता उपकेंद्र से पोषित होने वाले गांव अंधकार में डूब गए। कुछ स्थानों पर उपभोक्ता स्वयं फाॅल्ट सही करते हुए दिखाई दिए। एक्सईएन दिनेश यादुवेंद्र और जेई अनूप गौड़ बिजलीघर पर मौजूद रहे और अधीनस्थों के साथ फाॅल्ट सही कराते रहे। एक्सईएन ने दावा किया कि बृहस्पतिवार को सभी फीडर सामान्य हो गए।
विज्ञापन
टिनशेड के ऊपर रखे पत्थर गिरने से दो घायल
बुधवार की देर शाम आंधी में सब्जी मंडी में एक दुकान की टिनशेड के ऊपर रखे पत्थर गिरने से दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में आर्य नगर निवासी एवं एक अन्य युवक है। दोनों लोग मंडी में फल खरीदने आए थे, जिनके नाम नहीं पता चल पाए।
लाइन सही करते समय युवक झुलसा
कोटवन बिजलीघर से पोषित होने वाले फीडर पर काम कर रहे एक युवक करंट लगने से झुलस गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि संविदा कर्मियों की हड़ताल के चलते जेई ने एक संविदा कर्मी को काम पर बुला लिया। जैसे ही युवक तार जोड़ रहा था तभी युवक को करंट लग गया। इससे युवक के दोनों हाथ झुलस गए।