{"_id":"6514798d2f7dc80d4b08b637","slug":"electricity-corporation-team-came-from-lucknow-conducted-survey-through-the-eyes-of-officials-mathura-news-c-29-noi1022-139561-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: लखनऊ से आई विद्युत निगम की टीम, अधिकारियों के चश्मे से किया सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: लखनऊ से आई विद्युत निगम की टीम, अधिकारियों के चश्मे से किया सर्वे
विज्ञापन
मथुरा। नगर विद्युत व्यवस्था की टोह लेने लखनऊ से आई इंजीनियरों की टीम स्थानीय अधिकारियों के चश्मे से सर्वे करके लौट गई। स्थानीय अधिकारियों का पूरा प्रयास रहा कि उन्हें ऐसे स्थानों पर ले जाएं जहां व्यवस्थाएं चाक चौबंद हो। ताकि शासन के आगे कमियां उजागर न हो।
टीम में आए कुछेक इंजीनियर ऐसे भी रहे, जिन्होंने चाक चौबंद व्यवस्थाओं वाले स्थानों से भी कमियां निकाल ली और उन्हें सुधार के निर्देश भी दिए। इन सुझावों पर काम न होने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के निर्देश पर विद्युत निगम के चेयरमैन ने मथुरा की बिजली व्यवस्था की टोह लेने के लिए मुख्यालय से अधिकारियों का एक दल भेजा। लखनऊ से ही उन्हें सर्किल आवंटित किए गए।
इंजीनियरों की टीम ने यहां तीन दिन तक उपभोक्ताओं के घर-घर जाकर उनकी परेशानी जानी। जो समस्या मुख्यालय स्तर की थी उसको नोट किया। टीम में शामिल एक इंजीनियर ने बताया कि उपभोक्ताओं ने जिन समस्याओं को बताया उन्हें दूर करने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट को मुख्यालय सौंपा जाएगा, साथ ही इसकी माॅनिटरिंग होगी। सुझाव पर कार्य न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।