फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Electricity Corporation caught electricity theft at 36 places, report filed

Mathura News: विद्युत निगम ने 36 स्थानों पर पकड़ी बिजली चोरी, रिपोर्ट दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation caught electricity theft at 36 places, report filed
मथुरा। विद्युत टीमों ने जनपद में 36 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी है। सभी के खिलाफ बिजली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सभी से निर्धारित जुर्माने की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को विद्युत विजिलेंस और निगम अधिकारियों ने संयुक्त रूप से छाता क्षेत्र में नगला विर्जा गांव में छापा मारा। यहां टीम को नौ स्थानों पर बिजली चोरी से चलते हुए मिली। दो घरों में चोरी की बिजली से डायरेक्ट एसी चलते मिले।
विज्ञापन


इसके अलावा निगम की टीमों ने कोसी क्षेत्र में भी छापा मारा। यहां निगम की टीम को 8 स्थानों पर चोरी से बिजली जलती मिली। टीम ने मौके पर ही विद्युत चोरों के कनेक्शन काट दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक निजी नलकूप भी बिना कनेक्शन चलते मिला। टीम द्वारा मौके पर ही बिजली चोरी की वीडियोग्राफी-फोटोग्राफी कराई गई। इसके अलावा निगम की टीमों ने बरसाना में 9 स्थानों पर, वृंदावन में 5 स्थानों पर और लक्ष्मी नगर में भी 5 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी है।


सभी आरोपियों के खिलाफ बिजली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मुख्य अभियंता संजय कुमार जैन ने बताया कि बिजली चोरों के खिलाफ रोजाना अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed