फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Electricity consumers opened front against JE and lineman

Mathura News: बिजली उपभोक्ताओं ने जेई और लाइनमैन के खिलाफ खोला मोर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Electricity consumers opened front against JE and lineman
मथुरा। चंद्रपुरी कॉलोनी में बिजली चेकिंग करने गए जेई और लाइनमैन के खिलाफ स्थानीय लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। अधिशासी अभियंता के पास मामले की शिकायत लेकर पहुंचे कॉलोनीवासियों ने दोनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


वार्ड 52 के पार्षद धर्मेश नौहवार की अगुवाई में दो दर्जन से ज्यादा लोग जेई और लाइनमैन की शिकायत लेकर कैंट कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अधिशासी अभियंता शहरी आशीष गुप्ता से मामले की लिखित शिकायत की। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जेई और लाइनमैन 9 जून की देर रात नरेश दीक्षित के मकान में घुस आए। कार्रवाई करने की धमकी देकर रुपयों की मांग की। विरोध करने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


आरोप है कि चेकिंग करने पहुंचे जेई और लाइनमैन नशे में थे। हंगामा होने पर कॉलोनी के अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो जेई और लाइनमैन वहां से चले गए। नरेश दीक्षित ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की तो जेई ने उनके खिलाफ थाने में सरकारी कार्य में बाधा डालने की तहरीर दे दी है। पार्षद घर्मेश नौहवार ने भी बिजली टीम पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। पूरे मामले को लेकर अधिशासी अभियंता आशीष गुप्ता ने बताया कि इस मामले को लेकर जूनियर इंजीनियर संघ ने भी उपभोक्ता की शिकायत की है। दोनों पक्षों की शिकायतों पर जांच करवाई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर दोषी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed