फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Electric wire broke and fell on the lineman's hand, causing burns

Mathura News: विद्युत तार टूट कर लाइनमैन के हाथ पर गिरा, झुलसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Electric wire broke and fell on the lineman's hand, causing burns
कोसीकलां (मथुरा)। गुरुषगंज में विद्युत लाइन को सही करते समय रस्सा टूट गया। तार रस्सा से छूटकर संविदा लाइनमैन के हाथ पर आ गिरा। जिससे उसका हाथ झुलस गया। वहीं 11 हजार की लाइन से छूकर एक मजदूर झुलस गया। इससे काफी देर तक आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन


सोमवार शाम को गुरुषगंज में बिजली का तार टूट गया, जिसे सही करने के लिए संविदाकर्मी शिव सिंह, सुरेंद्र सिंह वहां पहुंचे। जहां उन्होंने तार को सही करने के लिए एक रस्सा से बांध दिया और सुरेंद्र छत पर खड़ा होकर तार को खींचने लगा, तभी रस्सा टूट गया और तार खंभे पर चढ़े हुए शिव सिंह के हाथ पर आ गिरा, जिससे उसका हाथ झुलस गया और सुरेंद्र रस्सा टूटने का झाेंक नहीं सह सका और गिर गया। जिससे वहां मौजूद लोगो ने शिव सिंह को नर्सिंग होम में भर्ती कराया। लाइनमैनों का आरोप था कि वह पिछले एक माह से अधिकारियों से नया रस्सा दिलाने की मांग कर रहे है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

वहीं एक अन्य दुर्घटना राजमार्ग पर एफसीआई गोदाम के पास हुई। निर्माणाधीन एक इमारत में काम कर रहा मजदूर 11 हजार केवी की लाइन से छूकर गंभीर रूप से झुलस गया। मजदूर के झुलसने के बाद करीब दो घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed