{"_id":"578bd0374f1c1b9132c4bb3f","slug":"electric-system-fail-due-to-heavy-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात से ध्वस्त हुई जिले भर की बिजली व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात से ध्वस्त हुई जिले भर की बिजली व्यवस्था
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 18 Jul 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसात से जिले की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। शनिवार को हुई बारिश से शहर और देहात के छह से अधिक 33 केवी विद्युत सब स्टेशन और 11 केवी के चार दर्जन फीडर शोपीस बनकर रह गए। इसके चलते पूरी रात अंधकार बना रहा, रविवार देर शाम तक इनसे विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी।
शहर और देहात की चरमराई विद्युत आपूर्ति से लोगों को जीना मुहाल हो गया है। हालांकि विद्युत विभाग को कोई हानि तो नहीं, लेकिन विद्युत आपूर्ति दुरुस्त करने में एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है। अधीक्षण अभियंता (ग्रामीण) आरपीएस तोमर ने बताया कि करीब तीन दर्जन 11 केवी के फीडर और दो विद्युत सब स्टेशन ठप हो गए हैं।
अधीक्षण अभियंता (शहरी) प्रदीप मित्तल ने बताया कि एक दर्जन 11 केवी के फीडर और तीन विद्युत सब स्टेशन में आई खराबी के कारण विद्युत आपूर्ति ठप रही। बरसात बंद होने के बाद आपूर्ति सुचारु हो सकेगी।
विज्ञापन
बंद रहे यह विद्युत सबस्टेशन
सौंख, मंडौरा, राधापुरम एस्टेट, राधिका बिहार, जयगुरुदेव, कृष्णानगर के अलावा देहात में 11 केवी के तीन दर्जन फीडर और शहर में एक दर्जन 11 केवी के फीडर।