फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electric poles broken due to storm, wheat and mustard crops damaged due to rain

आंधी और बारिश का कहर: विद्युत पोल टूट गए, खेत में बिछ गईं गेहूं और सरसों की फसलें; किसानों को भारी नुकसान

Fri, 21 Feb 2025 05:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 21 Feb 2025 05:19 PM IST
सार

बारिश और तेज हवा के कारण उनकी गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई। गांव रायपुर, सुहागपुर, हसनपुर, मानागढ़ी, खाजपुर, रामगढ़ी, चांदपुर, मिट्ठोली, अवाखेड़ा, कटैलिया, सिंगौनी सहित क्षेत्र के ज्यादातर किसानों की गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। 
 

विज्ञापन
Electric poles broken due to storm, wheat and mustard crops damaged due to rain
मथुरा। खेत में बुधवार रात हुई बारिश से बिछी गेहूं की फसल। संवाद - फोटो : mathura

विस्तार

मथुरा में बुधवार रात लगभग 2 बजे आई तेज आंधी से जहां विद्युत पोल टूटने से आपूर्ति बाधित हो गई, वहीं बारिश से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। खेत में खड़ी गेहूं की फसल बिछ गई। वहीं सरसों व आलू की फसल में कम नुकसान की संभावना है। अचानक बदले मौसम को देख किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिख रही हैं।
विज्ञापन


किसानों ने गेहूं की फसलों में यूरिया देकर हाल ही में पानी लगाया था, बारिश और तेज हवा के कारण उनकी गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई। गांव रायपुर, सुहागपुर, हसनपुर, मानागढ़ी, खाजपुर, रामगढ़ी, चांदपुर, मिट्ठोली, अवाखेड़ा, कटैलिया, सिंगौनी सहित क्षेत्र के ज्यादातर किसानों की गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। गेहूं की फसल में बालियां आने के कारण इस समय वजन बढ़ गया है।
विज्ञापन


किसान अशोक शर्मा, वीरेश पाठक, लक्ष्मीनारायण पाठक, ओमवीर, अर्जुन सिंह आदि ने बताया कि गेहूं की लगभग 25-30 प्रतिशत फसल बर्बाद हो गई है। अगेती गेहूं की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। आलू की खुदाई पर भी असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 घंटे तक विद्युत आपूर्ति रही ठप
नौहझील क्षेत्र में बुधवार देर रात आई तेज आंधी के चलते क्षेत्र की 10 घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। एसडीओ लाल बहादुर सिंह ने बताया कि तेज आंधी के कारण जाफरपुर खादर में 33 केवी लाइन का जंपर उड़ने और ठेनुआं व छिनपारई फीडर पर दो विद्युत पोल टूट गए। बुधवार रात 2 बजे से बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। सुबह 11 बजे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed