फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Election of educational institutions including Shri Agarwal Board of Education stuck in controversies

Mathura News: विवादों में फंसा श्रीअग्रवाल शिक्षा मंडल सहित शिक्षण संस्थाओं का चुनाव

Thu, 01 Jun 2023 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Thu, 01 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Election of educational institutions including Shri Agarwal Board of Education stuck in controversies

विज्ञापन
मथुरा। श्रीअग्रवाल शिक्षा मंडल और उसके अधीन संचालित शिक्षण संस्थाओं के चुनाव को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले साल भी इसी विवाद के चलते संस्थाओं के चुनाव कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था। इस बार चुनाव अधिकारी और शिक्षा मंडल आमने सामने है।

चुनाव अधिकारी गिरधारीलाल अग्रवाल ने मई के अंतिम सप्ताह में चुनाव कार्यक्रम घोषित किया, जिसे श्रीअग्रवाल शिक्षा मंडल के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद अग्रवाल और मंत्री रजनीकांत अग्रवाल ने अवैध बताते हुए खारिज कर दिया। जबकि गिरधारी लाल अग्रवाल खुद को आम सभा द्वारा चयनित चुनाव अधिकारी बताते हुए चुनाव कराने के लिए खुद को अधिकृत बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष और मंत्री ने चुनाव को अवैध बताया है, जो कि संस्था के विधान के विरुद्ध है।
विज्ञापन


श्रीअग्रवाल शिक्षा व मंडल ऐसा करने का किसी को अधिकार नहीं देती। इधर, इसी मामले में विनोद गर्ग ने श्रीअग्रवाल सभा के अध्यक्ष को पत्र भेजकर नए चुनाव अधिकारी के चयन की मांग कर दी है। उन्होंने कहा है कि एक साल पहले चुनाव अधिकारी का चयन किया था। इस अवधि में चुनाव न होने पर अब नए चुनाव अधिकारी के चयन की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed