फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   election for block head in mathura

तीन ब्लाक में निर्विरोध निर्वाचन होना तय

Fri, 05 Feb 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 05 Feb 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
election for block head in mathura
क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के लिए शुक्रवार को हुए नामांकन में फरह, छाता और बलदेव ब्लाक में निर्विरोध निर्वाचन तय है। बाकी सात ब्लाक में 27 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होने की संभावना है। बलदेव ब्लाक में तो पिता-पुत्र ने ही नामांकन कर दिया है।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया है कि सभी ब्लाक मुख्यालयों पर शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इनमें फरह से नरेन्द्र सिंह पुत्र सोरन सिंह, छाता से महेन्द्र सिंह पुत्र सरमन सिंह और नंदगांव से रामेश्वर पुत्र बेचन सिंह ने ही नामांकन किया।
विज्ञापन


इनका निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। बलदेव से रालोद नेता राजपाल सिंह भरंगर पुत्र शिवराम सिंह और उनके पुत्र प्रतीक भरंगर ने नामांकन किया। यहां भी संभावना निर्विरोध निर्वाचन की बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के लिए आरक्षित ब्लाक मांट से कल्पना पत्नी ब्रजनंदन, गौरी पत्नी नेपाल सिंह और बिन्नी गोयल पत्नी हरिकिशन ने नामांकन किए हैं। ब्लॉक मथुरा से अमरो देवी पत्नी महेश, जानकी देवी पत्नी भोलाराम, सत्यवती पत्नी पन्नालाल, राधिका देवी पत्नी राधेश्याम, चन्द्रावली पत्नी सगुन प्रसाद और अनीता देवी पत्नी हरेन्द्र पाल सिंह ने नामांकन किया।

अनारक्षित प्रमुख पद चौमुंहा के लिए पातीराम पुत्र मंगी, भगवानदास पुत्र केवल, रमेशचंद्र पुत्र फतेह सिंह और राया के लिए अशोक सिंह पुत्र लटूर सिंह, कृष्णवीर सिंह पुत्र प्रेम सिंह, जयवीर सिंह पुत्र विजय सिंह, पेमपा उर्फ  प्रेमपाल सिंह पुत्र मोहन सिंह और योगेश कुमार पुत्र हरिशंकर ने नामांकन किए।

योगेश कुमार का नामांकन जांच दौरान खारिज कर दिया गया। अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित गोवर्धन में अनीता पत्नी भागीरथ, लच्छोदेवी पत्नी रमेशचन्द्र और हेमलता पत्नी बाबूलाल ने नामांकन किया है। पिछड़ी जाति महिला पद के लिए आरक्षित नौहझील में सुमन पत्नी राजेश और हिरदेश पत्नी ललित कुमार ने नामांकन किया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि छह फरवरी को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक नाम वापसी होगी। सात फरवरी को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक मतदान और 3:00 बजे से मतगणना होगी।

      
नामांकन स्थल पर बंदूक सहित युवक पकड़ा
मांट ब्लाक में शुक्रवार को नामांकन के दौरान लाइसेंसी बंदूक लेकर घूम रहे युवक संजीव सोनी निवासी टैंटीगांव को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ  आचार संहिता और निषेधाज्ञा के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरफ्तार युवक ब्लॉक प्रमुख पद प्रत्याशी का परिवारीजन बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed