{"_id":"69654cd076170d727b0b9752","slug":"eight-water-samples-will-be-sent-to-lucknow-for-purity-testing-mathura-news-c-369-1-mt11009-141056-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: शुद्धता जांचने के लिए लखनऊ भेजे जाएंगे पानी के आठ नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: शुद्धता जांचने के लिए लखनऊ भेजे जाएंगे पानी के आठ नमूने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। इंदौर की घटना के बाद जल निगम व जलकल विभाग सार्वजनिक स्थानों व घरों से पानी के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज रहा है। अब तक दो दर्जन से अधिक नमूनों की जांच रिपोर्ट सामान्य आई है। जलकल विभाग आठ पानी के नमूने जांच के लिए लखनऊ भेजेगा।
जलकल विभाग के महाप्रबंधक मोहम्मद अनवर ख्वाजा ने कहा कि प्रत्येक वार्डों से पेयजल आपूर्ति की जांच कराई जा रही है। घर व सार्वजनिक स्थानों से पानी के सात-सात नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। ट्यूबवेल के पानी के भी नमूने लिए जा रहे हैं। बताया कि अभी तक करीब सौ से अधिक पेजयल के नमूने लिए गए हैं। इसमें 24 की रिपोर्ट सामान्य आई है। इसके बाद भी विभाग ने जलापूर्ति की शुद्धता जांचने के लिए आठ पानी के नमूनों की जांच लखनऊ स्थित राज्य स्वास्थ्य संस्थान में कराने का निर्णय लिया है।
नगर निगम के चार जोन से दो-दो नमूने लिए गए हैं। मंगलवार शाम को इन्हें जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने में करीब एक सप्ताह से 10 दिन का समय लगेगा। उन्होंने बताया कि पानी की जांच के साथ पेयजल लाइनों के लीकेज की आने वाली शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण किया जा रहा है। पानी के टैंकरों की सफाई भी कराई गई है।
विज्ञापन
तीन दिन तक बाधित रहेगी गंगाजल की आपूर्ति
जलकल विभाग ने जयसिंहपुरा स्थित गंगाजल के भूमिगत जलाशय की सफाई कराई है। इस दौरान एक ट्राॅली मिट्टी और बालू निकली है। जलाशय की तीन दिन सफाई चली। इससे वार्ड 45 व 36 की जलापूर्ति ठप रही। यहां टैंकरों से जलापूर्ति कराई गई। महाप्रबंधक ने बताया कि भूतेश्वर से वृंदावन की ओर जाने वाली गंगाजल की पेयजलापूर्ति लाइन की 14 से 16 जनवरी तक सफाई और मरम्मत कराई जाएगी। इससे जयसिंहपुरा जोनल पम्पिंग स्टेशन से की जाने वाली जलापूर्ति तीन दिन तक बाधित रहेगी। लोगों को टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति कराई जाएगी।