फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Eight teachers, including Amitabh Bachchan, were suspended.

Mathura News: अमिताभ बच्चन समेत आठ शिक्षक निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Eight teachers, including Amitabh Bachchan, were suspended.
मथुरा। विधानसभा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने बड़ी कार्रवाई की है। बीएसए ने अमिताभ बच्चन समेत 8 शिक्षकों को निलंबित किया है। निलंबन के बाद सभी को उनके मूल विद्यालय में हाजिरी देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

बीएसए रतन कीर्ति ने बताया कि शासन ने शिक्षक, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके बावजूद कई शिक्षक ड्यूटी ज्वाइन नहीं कर रहे थे। साथ ही मतदाता सूची पुनरीक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्य में उदासीनता बरत रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए छाता के प्राथमिक विद्यालय पाइरीन में तैनात शिक्षक अमिताभ बच्चन, बलदेव के प्राथमिक विद्यालय में तैनात देवेंद्र कुमार, नौहझील में तैनात प्रियंका नागपाल, छाता के गांव बरका प्राथमिक विद्यालय की पूजा पांडेय, छाता के नगला सरदार प्राथमिक विद्यालय की रुक्मिणी अग्रवाल, छाता के उच्च प्राथमिक विद्यालय ढबाला की भारती, नंदगांव उच्च प्राथमिक विद्यालय के कृष्णा चंद्ररूल, मांट के डांगोली उच्च प्राथमिक विद्यालय के जगदीश शर्मा को निलंबित किया है।
विज्ञापन

साथ ही सभी को अपने मूल विद्यालय में हाजिर होने के निर्देश दिए हैं। बीएसए ने कहा कि मतदाता सूची में लगे अन्य शिक्षकों को लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। बीएसए ने कहा कि निर्वाचन कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed