फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Eight lakh jewelery and a bag full of cash were stolen at the wedding

Mathura News: शादी में आठ लाख के जेवरात और नकदी से भरा बैग चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Eight lakh jewelery and a bag full of cash were stolen at the wedding
मथुरा। रिपोर्टिंग चौकी कृष्णानगर क्षेत्र के भूतेश्वर स्थित मैरिज होम में शादी कार्यक्रम के दौरान लाखों की नकदी तथा सोने-चांदी के जेवरातों से भरा बैग चोरी होने से अफरातफरी मच गई। सूचना पुलिस को मिली तो वह भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी भी खंगाले, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। रविवार शाम तक पीड़ित ने पुलिस को तहरीर नहीं दी, इसलिए मामले को पुलिस संदिग्ध मानकर चल रही है।
विज्ञापन

शनिवार रात भूतेश्वर कंकाली रोड स्थित एक होटल में मनोहरपुरा के स्लॉटर हाउस निवासी इंकलाब पुत्र हारुन का शादी कार्यक्रम चल रहा था। रात 12 बजे के बाद लड़की पक्ष ने आठ लाख की कीमत से भरा बैग गायब होने सूचना लड़का पक्ष को दी। साथ ही मौके पर हंगामा शुरू कर दिया। लड़का-लड़की दोनों पक्ष बैग को खोजने में जुट गए। काफी देर तक जब उन्हें सफलता नहीं मिली तो डायल 112 को सूचना दी।
विज्ञापन

मामला लाखों की चोरी होने के चलते रिपोर्टिंग चौकी कृष्णानगर प्रभारी अजय अवान भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शादी में आए लोगों से पूछताछ करने के साथ ही होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी, लेकिन कोई संदिग्ध दिखाई नहीं दिया। लड़की पक्ष का कहना था कि बैग में ढाई लाख की नकदी तथा 11 तोले सोने व चांदी के जेवर रखे थे। जेवरों की कीमत साढ़े पांच लाख रुपये के करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी अजय अवान ने बताया कि कुछ अहम सबूत हाथ नहीं लगा। रविवार शाम तक पीड़ित ने थाने में तहरीर तक नहीं दी है। यदि तहरीर आई तो रिपोर्ट दर्ज कर होटल के सीसीटीवी फुटेज को गंभीरता से देखा जाएगा, साथ ही अन्य लोगों से पूछताछ की जाएगी। पीड़ित द्वारा इतनी बड़ी राशि चोरी होने के बाद भी चौकी पर न आना मामले को संदिग्ध प्रतीत कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed