फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Eight lakh cash and lakhs of gilt theft

आठ लाख की नकदी और लाखों की गिलट चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Eight lakh cash and lakhs of gilt theft
मथुरा। गोविंदनगर के शहर के कच्ची सड़क की रावलिया गली में दुकान का ताला तोड़कर आठ लाख की नकदी और ४०० किलो गिलट के आभूषण चोरी हो गए। इससे क्षेत्रीय दुकानदारों में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस के प्रति नाराजगी भी है।
विज्ञापन

थाना गोविंदनगर क्षेत्र के क च्ची सड़क बैरागपुरा स्थित गली रावलिया के सामने सीताराम मार्केट है। शनिवार देर रात चोरों ने सीताराम मार्केट के मुख्यद्वार की शटर का ताला तोड़ा। इसके बाद मार्केट में प्रवेश करते हुए चोरों ने जगदीश वर्मा निवासी मंडी रामदास की दुकान के ताले तोड़कर वहां रखी आठ लाख रुपये की नकदी और चार सौ किलो गिलट के आभूषण चोरी कर ले गए। सुबह जब लोग बाजार में निकले और मार्केट के मुख्य द्वार के ताले टूटे देखे तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में व्यापारी और आसपास के लोग एकत्रित हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चोरी की इस वारदात से सराफा व्यवसाइयों में आक्रोश व्याप्त है। गिलट व्यापारियों का कहना है कि कल ही इस दुकान के सीसीटीवी कैमरे खराब हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद हुई चोरी की इस वारदात से लगता है कि कोई जानकार व्यक्ति का इसमें हाथ हो सकता है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में लगी है। प्रभारी निरीक्षक गोविंदनगर विजय कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed