फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Eight days later, the accused remain eluding police custody

Mathura News: आठ दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं हैवानियत के आरोपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Eight days later, the accused remain eluding police custody
सौंख। नाबालिग के साथ हुई हैवानियत की घटना के आठ दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी, स्वाट टीम, सर्विलांस समेत पुलिस की आठ टीमें लगी हुई हैं। घटना के बाद पीड़िता के परिजन से राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधि मिल रहे हैं और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। वहीं एसएसपी स्वयं घटना की निगरानी कर रहे हैं। गांव के प्रत्येक मार्ग पर पुलिस फोर्स तैनात है।
विज्ञापन



थाना मगोर्रा के एक गांव में हुई नाबालिग के साथ हैवानियत की घटना के बाद से गांव मे दहशत का माहौल है। हैवानियत की घटना को अंजाम देने वाले बाइक सवार आरोपी आठ दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। एसएसपी श्लोक कुमार के निर्देशन में एसओजी, स्वाट टीम, सर्विलांस समेत पुलिस की आठ टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। घटनास्थल सहित गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मगोर्रा के एक गांव में आठ दिन पूर्व कुआं पर कपड़े धो रही नाबालिग से दो बाइक सवारों ने पहले पानी पिया और फिर उसे अकेला पाकर आरोपियों ने हैवानियत की घटना को अंजाम दिया। तभी सड़क मार्ग पर राहगीरों के आने की आहट से बाइक सवार आरोपी भाग गए। नाबालिग ने घर पहुंच कर घटना की जानकारी परिजन को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपी बाइक सवारों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम तलाश में जुटी हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed