फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Efforts underway to bring the receding Yamuna back to the ghat

Mathura News: दूर हुई यमुना को घाट पर लाने की कवायद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Efforts underway to bring the receding Yamuna back to the ghat
वृंदावन। नदी का जलस्तर कम होने पर देवरहा बाबा घाट से यमुना दूर होने के साथ घाट की सीढ़ियों पर सिल्ट की मोटी परत छोड़ गई है। आगामी कार्तिक मास पर देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और होने वाले दीपदान के लिए नगर निगम ने जहां घाट पर जमी सिल्ट हटाने का शुरू कर दिया है। घाट पर यमुना को लाने के लिए भी कवायद तेज कर दी है।
विज्ञापन


पिछले दो माह से यमुना नदी के बढ़ता जल स्तर सामान्य से भी कम हो गया है, जिससे नदी देवरहा बाबा घाट से दूर चली गई हैं। देवरहा बाबा घाट की पांच सीढ़ियों पर सिल्ट की मोटी परत जम गई है। इससे घाट पर यमुना पूजन एवं श्राद्ध पक्ष में तर्पण करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए नगर आयुक्त ने घाट की सफाई और यमुना की धारा को घाट पर लाने के के निर्देश दिए। निगम की 20 कर्मचारी की टीम पोकलेन एवं जेसीबी मशीन से सफाई कार्य रविवार सुबह से शुरू कर दिया।
विज्ञापन

टीम द्वारा घाट पर जमीं सिल्टी को हटाने के साथ ही घाट से करीब 40 फीट दूर चली गई यमुना को लाने के लिए मशीनों से घाट के आगे ड्रेजिंग का कार्य शुरु कर दिया है। नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने बताया कि ब्रह्मर्षि देवराहा बाबा घाट के सामने यमुना नदी में जलस्तर कम होने पर जो सिल्ट जमा है उसे हटाकर घाट पर यमुना की धारा को लाने के प्रयास किया जा रहा है। यह कार्य में नगर निगम कुछ स्थानीय लोगों के सहयोग से कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed