फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Efforts to bring the deteriorating health services back on track

बिगड़ी स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
Efforts to bring the deteriorating health services back on track
मथुरा। जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं लचर हो रहीं हैं। जिला अस्पताल और महिला जिला अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही पर सीएमएस को नोटिस जारी कर सीएमओ ने जवाब मांगा है। पिछले दिनों ऑपरेशन थिएटर के बाहर चार घंटे तक ऑपरेशन के लिये तड़पने के मामले को सीएमओ ने गंभीरता लिया है। प्रसूता के मामले में भी जिला महिला अस्पताल की सीएमएस और संबंधित कर्मचारियों से जवाब-तलब किया है।
विज्ञापन

बीते दिनों प्रसव पीड़ा होने पर नवीन अपनी पत्नी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा था। लेकिन अस्पताल में न सीएमएस थीं और ना ही कोई अन्य डॉक्टर। ओटी का भी ताला लगाकर कर्मचारी नदारद थे। अस्पताल में चार घंटे तक प्रसूता तड़पती रही। शाम को आए स्टाफ ने ओटी का ताला खोलने के बाद महिला का ऑपरेशन हुआ। इस संबंध में नवीन ने सीएमओ से शिकयत की। सीएमओ ने जिला अस्पताल की सीएमएस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

दूसरी ओर बीते दिनों लक्ष्मीनगर निवासी हार्निया पीड़ित ऑपरेशन कराने के लिये अपनी मां के साथ जिला अस्पताल आया था। यहां ओपीडी के दो नंबर वार्ड में युवक को दिखाया। यहां मौजूद युवक ने ऑपरेशन के लिये आठ हजार रुपये की रिश्वत मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौदेबाजी के बाद महिला की पुत्री ने युवक को को पांच हजार रुपये दे दिये। इसके बाद ऑपरेशन किया गया। युवक के परिवार के लोगों ने मामले की शिकायत सीएमएस से कर दी। शिकायत होन पर युवक महिला के पास रुपये फेंककर चला गया। इस मामले में सीएमओ ने गंभीरता से लेते हुए डॉ. विकास कुमार और रमेश चंद्रा को नोटिस देकर जबाव मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed