{"_id":"683763b2ff672e19f30749b9","slug":"effect-of-nautapa-visible-mathura-news-c-369-1-mt11009-130251-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: नौतपा का दिखा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: नौतपा का दिखा असर
विज्ञापन
मथुरा। बीते दिन हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन बुधवार को नौतपा ने फिर से गर्मी का अहसास कराया। दिनभर लोग बेहाल रहे। हालांकि मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को फिर बारिश के आसार जताए हैं।
बुधवार को हालात यह रहे कि दोपहर के समय तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे पूरे दिन गर्मी से लोग परेशान नजर आए। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक गर्मी से बेहाल रहे। हालांकि बीच-बीच में बादल भी छाए रहे। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, बृहस्पतिवार को बारिश के आसार हैं। सुबह से बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने दोपहर बाद बारिश के साथ आंधी की संभावना जताई है।
इधर, नौतपा शुरू हुए केवल चार दिन हुए हैं, लेकिन शुरुआती तीन दिन नौतपा के तेवर ढीले रहे। बुधवार को तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में आठ डिग्री तापमान में उछाल आया है।