फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   education

छात्रवृत्ति पाने वाली संस्थाओं से मांगे मान्यता प्रमाणपत्र

Mon, 28 Dec 2020 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
education
मथुरा। छात्रवृत्ति घोटाले के बाद समाज कल्याण विभाग ने शासन के निर्देशों के अनुरूप नए सिरे से डाटा जुटाना प्रारंभ कर दिया है। विभाग ने छात्रवृत्ति पाने वाली शिक्षण संस्थाओं से उनके मान्यता संबंधी प्रमाणपत्र तथा उनसे उनके यहां संबंधित कोर्स के सीटों की संख्या भी मांगी है। जानकारी रहे छात्रवृत्ति घोटाले में कुछ फर्जी शिक्षण संस्थाएं भी प्रकाश में आई थीं। जिन शिक्षण संस्थाओं द्वारा छात्रवृत्ति निकाली गई थी उन्होंने कोर्स की सीटों में भी गड़बड़ी की थी।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग ने ऑनलाइन दिख रहीं करीब 563 शिक्षण संस्थाओं से उनके मान्यता संबंधी प्रमाणपत्र मांगे हैं। सोमवार को यह पत्र संस्थाओं को जारी कर दिया गया। इसके साथ ही यह भी पूछा गया है कि उनके यहां पर कौन-कौन से कोर्स हैं और उनमें कितनी सीटें हैं। विभाग को जब इन शिक्षण संस्थाओं का डाटा मिल जाएगा तो आगे की कार्रवाई शुरू करेगा। जानकारी रहे जनपद में 563 शिक्षण संस्थाओं में 1532 से अधिक कोर्स हैं, जिनमें छात्र अध्ययनरत हैं। यह जानकारी इंचार्ज समाज कल्याण अधिकारी रमा शंकर गुप्ता ने देते हुए बताया कि हम फिलहाल पत्र जारी कर रहे हैं। पत्र के सापेक्ष जो भी जानकारी आएगी उस पर विभागीय कार्य आगे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग के पास नहीं कोई बाबू
विगत दिनों छात्रवृत्ति घोटाले में लिप्त विभाग के दो बाबुओं को भी निलंबित कर दिया गया है। इसके बाद विभाग के पास सिर्फ दो बाबू रह गए वह भी कैंसरग्रस्त होने के कारण अस्पताल मेें भर्ती हैं। विभाग के पास अब कोई लिपिक नहीं है। इंचार्ज समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि फिलहाल वह स्वयं किसी प्रकार से विभागीय कार्यों को कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed